Sultanpur: जलभराव से निजात के लिए युद्ध स्तर पर जुटा प्रशासन

सुल्तानपुर के DM इंद्रजीत सिंह ने बरसात से पहले शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नालों की सफाई के काम को युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिये हैं। मशीनों की मदद से नालों में जमी गाद और कचरे को तेजी से बाहर निकाला जा रहा है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 7 May 2026, 9:12 PM IST
google-preferred

Sultanpur: बरसात से पहले शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने नालों की सफाई का व्यापक अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह के निर्देश तथा एडीएम (एफआर) राकेश सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्य तेजी से कराया जा रहा है। शासन की मंशा और नगर विकास मंत्री के निर्देशों के अनुरूप प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने बताया कि जिले में कुल 31 नालों की सफाई कराई जा रही है, जिनमें 6 बड़े प्रमुख नाले और 7 मध्यम श्रेणी के नाले शामिल हैं। सभी नालों की सफाई समयबद्ध ढंग से पूरी करने के लिए विशेष मास्टर प्लान तैयार किया गया है।

बड़े और गहरे नालों की सफाई के लिए जेसीबी, पोकलेन मशीन, लालमन मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली का उपयोग किया जा रहा है। मशीनों की मदद से नालों में जमी गाद और कचरे को तेजी से बाहर निकाला जा रहा है।

पश्चिम बंगाल में अब ममता दीदी मुख्यमंत्री नहीं रहीं, राज्यपाल ने भंग की कैबिनेट

326 कर्मचारी कार्य में लगे

सफाई अभियान को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ से आए मजदूरों सहित कुल 326 कर्मचारी प्रतिदिन कार्य में लगे हुए हैं। नगर पालिका के कर्मचारियों के साथ बाहरी मजदूर भी लगातार मेहनत कर रहे हैं, जिससे अभियान युद्ध स्तर पर संचालित हो रहा है।

Tamil Nadu में सरकार गठन पर Suspense, Thalapathy Vijay पहुंचे राज्यपाल से मिलने

अधिशासी अधिकारी को दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज को निर्देशित किया है कि नालों की सफाई के साथ निकली गंदगी को तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से हटाया जाए और सुरक्षित स्थान पर निस्तारित किया जाए।

इसके साथ ही गीले और सूखे कचरे के अलग-अलग निस्तारण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है ताकि शहर स्वच्छ और स्वस्थ बना रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता प्रशासन की प्राथमिकता है और बरसात से पहले कोई भी नाला गंदा नहीं रहने दिया जाएगा। अधिशासी अधिकारी लालचंद सरोज ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि बारिश से पहले सभी नालों में साफ पानी बहता दिखे और शहर को जलभराव से मुक्त रखा जाए।

Location :  Sultanpur

Published :  7 May 2026, 8:21 PM IST

Advertisement