हिंदी
पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश (Img: Dynamite News)
Chandauli: वाराणसी परिक्षेत्र के डीआईजी वैभव कृष्णा ने मंगलवार को चंदौली जनपद के वनांचल क्षेत्र का दौरा करने के बाद मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बैरक, मेस, कार्यालय और ड्यूटी व्यवस्था का जायजा लिया तथा पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाहरी ड्यूटी पर तैनात जवानों के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को ध्यान में रखते हुए रोटेशन प्रणाली लागू की जाए, ताकि किसी भी कर्मचारी पर अत्यधिक कार्यभार न पड़े।
मुगलसराय कोतवाली में डीआईजी ने स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों से भी मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की कानून व्यवस्था, पुलिस की कार्यशैली और जनसमस्याओं के संबंध में फीडबैक लिया। लोगों ने अपनी समस्याएं और सुझाव डीआईजी के सामने रखे, जिस पर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर सुविधाओं के निर्देश
डीआईजी वैभव कृष्णा ने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि अपराधियों और अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
महिलाओं और ट्रांसजेंडरों की किस्मत बदलने आ रही ‘दुर्गा’ योजना, क्या आप भी उठा सकते हैं इसका फायदा?
आगामी त्योहारों को देखते हुए डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने शांति समिति की बैठकों को नियमित रूप से आयोजित करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।
Chandauli News: केक काटने के लिए निकली तलवार, वीडियो वायरल होते ही पुलिस हुई एक्टिव
डीआईजी के निरीक्षण से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ी है और अधिकारियों को बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं।
Location : Chandauli
Published : 16 June 2026, 1:01 PM IST