Chandauli Factory Fire: ‘शॉर्ट सर्किट’ या सुरक्षा में बड़ी चूक? करोड़ों की फैक्ट्री जलकर राख, जानें कैसे हुआ हादसा

चंदौली के मुगलसराय औद्योगिक नगर में प्लास्टिक फैक्ट्री अग्निकांड ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। क्या करोड़ों की फैक्ट्री महज एक ‘शॉर्ट सर्किट’ से राख हुई या सुरक्षा मानकों में थी बड़ी चूक? प्रशासन ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 20 March 2026, 11:49 AM IST
google-preferred

Chandauli: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जनपद के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र स्थित औद्योगिक नगर फेज-1 में शुक्रवार को एक प्लास्टिक बैग (सैक) बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट से भड़कीं लपटें

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, यह घटना मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर फेज-1 की है। बताया जा रहा है कि प्लास्टिक बोरा बनाने वाली इस कंपनी में कामकाज चल रहा था, तभी अचानक एक हिस्से से चिंगारी उठी। आशंका जताई जा रही है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है।

कैला देवी दर्शन से लौट रहा परिवार… एक पल में खत्म हुई पूरी खुशियां, दिल दहला देगा ये हादसा

फैक्ट्री में प्लास्टिक और ज्वलनशील पदार्थ भारी मात्रा में मौजूद होने के कारण लपटें तेजी से फैल गईं। कर्मचारियों ने शुरुआत में आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब तक कुछ समझ आता, आग ने पूरी यूनिट को घेर लिया।

फायर ब्रिगेड ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन 

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल की कई गाड़ियों को तैनात किया गया है। आग बुझाने के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। प्लास्टिक की थैलियां और कच्चे माल की मौजूदगी के कारण आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

गेहूं के खेत से शुरू हुआ झगड़ा कैसे बना खूनी खेल? प्रधान समेत 10 घायल, गांव में दहशत

हालांकि, प्रशासन के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्ट्री में मौजूद सभी कर्मचारियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

हादसे की खबर मिलते ही मुगलसराय कोतवाली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। औद्योगिक क्षेत्र में भीड़ को नियंत्रित करने और स्थिति को संभालने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक उद्देश्य आग को पूरी तरह से बुझाना और इसे आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना है। प्रशासन ने आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

Location : 
  • Chandauli

Published : 
  • 20 March 2026, 11:49 AM IST

Advertisement