हिंदी
आगरा-इटावा मार्ग पर बड़े सड़क हादसे की खबर आई है। राजस्थान के कैला देवी मंदिर से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पूर्व फौजी कामता प्रसाद सहित 5 की जान चली गई। हादसे की पूरी जानकारी और घायलों की स्थिति के लिए पढ़ें पूरी खबर।
हादसे में क्षतिग्रस्त बोलेरो (Img: Google)
Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में गुरुवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें श्रद्धालुओं से भरी एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक विशाल पेड़ से जा टकराई। यह दर्दनाक घटना चित्राहाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत इटावा मार्ग पर पई गांव के पास घटित हुई।
बताया जा रहा है कि इटावा के नगला बर (इकदिल) निवासी पूर्व फौजी कामता प्रसाद अपने परिवार के साथ दो अलग-अलग गाड़ियों में सवार होकर राजस्थान के करौली स्थित प्रसिद्ध कैला देवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। रात करीब 11 बजे जब वे वापस लौट रहे थे, तभी उनकी बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सीधे पेड़ में जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में एक ही परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं और कुल 5 लोगों की जान चली गई। मृतकों में पूर्व फौजी कामता प्रसाद के अलावा एक दंपती, उनकी बेटी और वाहन का चालक शामिल थे।
ईरान पर बरसे नेतन्याहू, बोले- ‘ब्लैकमेल नहीं चलेगा… हर खतरे का करेंगे खात्मा’
धमाके की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और अपनी तत्परता दिखाते हुए कार के शीशे तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना ने पूरे परिवार और इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
हादसे में जीवित बचे चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें देवेंद्र का बेटा आदित्य, ऋषभ और उनकी पत्नी रश्मि शामिल हैं। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी की रफ्तार बहुत तेज थी, जिसके कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया।
Muzaffarnagar Crime: गऊशाला के नाम पर ठगी… 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार
जिस समय यह हादसा हुआ, परिवार की दूसरी गाड़ी भी पीछे ही आ रही थी, जिससे मौके पर कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
No related posts found.