Muzaffarnagar Crime: गऊशाला के नाम पर ठगी… 24 घंटे में पुलिस का बड़ा एक्शन, 7 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में गऊशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर 28.50 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपा थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरोह का पर्दाफाश कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर और फर्जी आधार कार्ड बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 19 March 2026, 11:54 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गऊशाला के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। भोपा थाना पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 लाख रुपये नकद, कंप्यूटर उपकरण और दो फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए हैं।

पीड़ित विष्णुदास, निवासी निर्मोही अखाड़ा शुकतीर्थ, ने 18 मार्च को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि हासिम नामक व्यक्ति और उसके साथियों ने गऊशाला के लिए जमीन दिलाने के नाम पर उनसे 28 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

24 घंटे में खुलासा

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपा थाना पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर विशेष टीम गठित की। पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 19 मार्च को तुगलकपुर रोड स्थित एक मुर्गी फार्म पर छापा मारकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हासिम (गिरोह सरगना), प्रवीन, दिलशाद, सुखविंदर, फैजाव, रवीश और अब्दुल कादिर शामिल हैं। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया और पीड़ित को भी बड़ी राहत मिली।

Maharajganj News: युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल; 36 घंटे तक रुका अंतिम संस्कार, फिर हुआ यह बड़ा फैसला…

पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि आरोपियों ने नजीर नाम से एक फर्जी जमीन मालिक तैयार किया और उसका नकली आधार कार्ड बनवाया। इसी के आधार पर 42 बीघा जमीन का सौदा 31 लाख रुपये में तय किया गया। गिरोह ने फर्जी इकरारनामा और अन्य दस्तावेज तैयार कर पीड़ित से 28.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी के बाद आरोपियों ने अपने फर्जी सिम कार्ड भी नष्ट कर दिए, ताकि उनका कोई सुराग न मिल सके।

सख्त कार्रवाई के निर्देश

मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों ने बेहद सुनियोजित तरीके से ठगी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग भूमिकाओं में खुद को लेखपाल, जमीन मालिक और अधिकारी बताकर पीड़ित को झांसे में लेते थे। एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 22 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं और सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम और प्रशस्ति पत्र दिया गया है।

Maharajganj News: असलहे के साथ दफ्तर में घुसकर अफसर पर हमला… फिर हुआ बड़ा एक्शन

उन्होंने आम जनता से अपील की कि जमीन खरीद-फरोख्त या सिम कार्ड लेने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके। पुलिस ने यह भी संकेत दिया है कि आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 19 March 2026, 11:54 PM IST

Advertisement