हादसा या कयामत? चलती कंटेनर में जा घुसी कार, 50 मीटर तक घसीटती गई लाशें!

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद क्षेत्र में रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में घुस गई। दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 June 2026, 1:49 PM IST
google-preferred

Agra: रफ्तार का जुनून कब जिंदगी की सबसे बड़ी भूल बन जाए, यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने एक बार फिर साबित कर दिया। थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आधी रात के करीब एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे कंटेनर में इतनी जोर से जा घुसी कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई और कुछ ही पलों में खुशियों का सफर मातम में बदल गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चे सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे का पूरा घटनाक्रम

यह भयावह हादसा उस समय हुआ जब एक कार बिहार से राजस्थान की ओर लौट रही थी। कार में कुल आठ लोग सवार थे। जैसे ही वाहन आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना फतेहाबाद क्षेत्र के किलोमीटर 36.700 के पास पहुंचा, तभी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कंटेनर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सीधे कंटेनर के पिछले हिस्से में पूरी तरह धंस गई। टक्कर के बाद कंटेनर चालक ने रफ्तार नहीं रोकी और करीब 50 मीटर तक कार को घसीटता हुआ ले गया।

आगरा जिपलाइन हादसे पर छलका माता-पिता का दर्द, बोले- ‘दो घंटे तड़पता रहा बेटा, फिर भी नहीं मिली मदद’

आधे घंटे तक जद्दोजहद

घटना की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र और यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी राधा मोहन द्विवेदी ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। कार बुरी तरह कंटेनर में फंसी हुई थी, जिसे निकालना आसान नहीं था। स्थिति इतनी गंभीर थी कि हाइड्रा मशीन मंगानी पड़ी। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कार को काटकर और खींचकर उसमें फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मौत और जिंदगी के बीच जंग

रेस्क्यू के दौरान जो दृश्य सामने आया वह बेहद दर्दनाक था। कार के अंदर कई लोग गंभीर रूप से घायल हालत में फंसे हुए थे। हादसे में परमिला, राजू और एक अन्य यात्री की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों में कार चालक सोहेब, पूजा कुमारी, अयांश समेत पांच लोग शामिल हैं, जिन्हें तुरंत सीएचसी फतेहाबाद ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा रेफर कर दिया गया।

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक मौत, टॉयलेट के लिए उतरी मां-बेटी को कार ने कुचला;

मृतक और घायल यात्रियों की पहचान

हादसे में जिन लोगों की मौत हुई, उनकी पहचान अभी तक पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से पुष्टि के साथ की जा रही है, जबकि घायलों में शामिल हैं परमिला कुमारी पत्नी राजू, राजू पुत्र रुपचन्द्र, सोहेब पुत्र मोहम्मद सलीम (ड्राइवर), पूजा कुमारी पत्नी सुनील कुमार और 6 वर्षीय अयांश। सभी यात्री अलग-अलग जिलों और राज्यों से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिनमें राजस्थान के चूरू और बिहार के बखरी क्षेत्र के लोग शामिल हैं।

Location :  Agra

Published :  1 June 2026, 1:49 PM IST

Advertisement