बारात के जश्न के बीच अचानक गूंजी चीखें, लाठी-डंडों से हुआ ऐसा खूनी तांडव कि बुझ गया घर का चिराग

मिर्जापुर के कछवा थाना क्षेत्र में शादी की बारात को लेकर दो पक्षों में भयानक खूनी संघर्ष हो गया। इस जानलेवा हमले में ग्राम प्रधान के बेटे की मौत हो गई, जबकि खुद ग्राम प्रधान आईसीयू (ICU) में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 1 June 2026, 1:44 PM IST
google-preferred

Mirzapur: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ के कछवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विदापुर हरिजन बस्ती में शादी की बारात को लेकर दो पक्षों के बीच देखते ही देखते भयानक मारपीट हो गई। यह विवाद इतना बढ़ गया कि इसने एक खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस हिंसक झड़प में एक व्यक्ति की बेरहमी से जान ले ली गई है, जबकि वर्तमान ग्राम प्रधान समेत एक ही परिवार के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद से पूरे गांव में कोहराम मच गया है।

बारात को लेकर शुरू हुआ था मामूली विवाद

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता  के अनुसार, यह पूरा विवाद प्रथम पक्ष खरपत्तू प्रधान और दूसरे पक्ष बुद्धू राम के परिवार के बीच शादी की बारात को लेकर शुरू हुआ था। शुरुआत में हुई कहासुनी ने जल्द ही बड़ा रूप अख्तियार कर लिया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर बुद्धू राम के तीन बेटों—संदीप, सूरज और आदित्य ने न सिर्फ अपने परिवार को इकट्ठा किया, बल्कि बाहर से भी कुछ अराजक तत्वों और हमलावरों को बुला लिया। इसके बाद इन सभी ने मिलकर लाठी-डंडों और अन्य घातक हथियारों से खरपत्तू प्रधान के परिवार पर अचानक जानलेवा हमला बोल दिया।

इलाज के दौरान बेटे ने तोड़ा दम

रविवार दोपहर को हुए इस बेरहम हमले में खरपत्तू प्रधान के 40 वर्षीय बेटे प्रेम शंकर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अत्यंत नाजुक हालत में इलाज के लिए बनारस भेजा गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, दबंगों के इस कहर में खुद ग्राम प्रधान खरपत्तू के सिर पर गंभीर और जानलेवा चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें आईसीयू (ICU) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। इस हमले में प्रधान के दो अन्य बेटे—रवि शंकर और रामा शंकर, समेत परिवार की कई महिलाएं भी बुरी तरह घायल हुई हैं।

Mafia Atiq Ahmed की 168 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति होगी कुर्क, स्लॉटर हाउस भी प्रशासन के निशाने पर

गाँव में भारी पुलिस बल तैनात

सरेआम हुई इस जघन्य वारदात की गंभीरता को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ (CO) सदर एम.पी. सिंह के नेतृत्व में कछवा थाना पुलिस के साथ-साथ मिर्ज़ापुर के अन्य कई थानों की पुलिस टीम गांव में मुस्तैदी से डटी हुई है। पुलिस ने मृतक प्रेम शंकर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद से मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है।

Location :  Mirzapur

Published :  1 June 2026, 1:44 PM IST

Related News

Advertisement