हिंदी
रोती किशोरी की मां (फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Meerut: एक लड़की को प्यार का भूत इस तरह चढ़ा कि उसने तीसरी मंजिल से कूदकर खौफनाक कदम उठा लिया। अब युवती की कई सारी हड्डियां टूट गई। लड़की का मुस्लिम युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की की मां ने इस हादसे से पहले अपनी बेटी के प्रेमी को घर पर बुलाकर बात करने के लिए भी कहा था, लेकिन लड़के ने इनकार कर दिया। इसी वजह से प्यार में पागल किशोरी तीसरी मंजिल से कूद गई। अब लड़की का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मूल रूप से मवाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी की करीब दो वर्ष पहले मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले जुनैद से पहचान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती फिर प्रेम संबंध में बदल गई। परिजनों को इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
परिवार ने सामाजिक दबाव और लोक-लाज के चलते मवाना छोड़कर मेरठ शहर में किराए का मकान ले लिया। परिजनों का आरोप है कि इसके बावजूद जुनैद लगातार उनकी बेटी के संपर्क में बना रहा।
Meerut News: घर में अकेली थी किशोरी, तभी हुआ कुछ ऐसा… मोहल्ले में मच गया हड़कंप
परिजनों के अनुसार, जब घर के सदस्य बाहर गए हुए थे। तभी जुनैद लड़की से मिलने उसके घर पहुंच गया। इसी दौरान किशोरी का भाई घर लौट आया और उसने दोनों को देख लिया। आरोप है कि परिवार के आने से पहले ही जुनैद वहां से भाग निकला।
इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना देने के बजाय पहले बातचीत के जरिए मामला सुलझाने का प्रयास किया। किशोरी की मां ने जुनैद को अगले दिन घर बुलाकर बात करने को कहा था। जिस पर उसने आने का भरोसा दिया था।
रविवार सुबह तय समय तक जब जुनैद नहीं पहुंचा तो किशोरी की मां ने उसे फिर फोन किया। परिजनों का आरोप है कि बातचीत के दौरान युवक और उसके परिवार ने मिलने से इनकार कर दिया। साथ ही कथित तौर पर धमकी भरी बातें भी कही गई।
मां स्पीकर पर बात कर रही थी और किशोरी भी पूरी बातचीत सुन रही थी। इसी दौरान युवक ने कथित रूप से कहा कि वह आगे कभी संपर्क नहीं करेगा। परिजनों के मुताबिक यह सुनकर किशोरी मानसिक रूप से टूट गई और कुछ ही देर बाद तीसरी मंजिल की रेलिंग पर चढ़कर नीचे कूद गई।
भागीरथी एन्क्लेव स्थित अपार्टमेंट से गिरने के बाद किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और स्थानीय लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जांच में उसकी रीढ़ की हड्डी और पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर मेडिकल थाना पुलिस और सिविल लाइन क्षेत्राधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से बातचीत की है।
किशोरी के परिवार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीओ शुचिता सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी गई। देर रात पुलिस ने आरोपी जुनैद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
Location : Meerut
Published : 1 June 2026, 1:30 PM IST