Meerut Murder Case: नीला ड्रम हत्याकांड मामले में गवाहों ने दर्ज कराये बयान, जानें आज कोर्ट में हुआ क्या

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट में सभी गवाहों की गवाही पूरी हो चुकी है। बुधवार को आरोपियों को अपना पक्ष रखना था, लेकिन कागजी प्रक्रिया पूरी न होने के कारण उन्हें जेल से पेश नहीं किया जा सका। अब 18 अप्रैल को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 15 April 2026, 7:55 PM IST
google-preferred

Meerut: मेरठ को ही नहीं बल्कि देश को झकझोर देने वाले सौरभ राजपूत हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मामले में सभी गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और अब कोर्ट में आरोपियों के बयान की बारी है। हालांकि, बुधवार को तय तारीख पर कागजी कार्रवाई पूरी न होने के कारण आरोपियों को जेल से कोर्ट में पेश नहीं किया जा सका।

3 मार्च की रात हुई थी सनसनीखेज हत्या

घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी इलाके की है, जहां 3 मार्च 2025 की रात सौरभ राजपूत की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया था। जांच में सामने आया कि सौरभ की पत्नी मुस्कान ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया।

जेल में हुई बेटी

18 मार्च को घटना का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने साहिल और मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया था। दोनों को 19 मार्च 2025 को जेल भेज दिया था। तब से दोनों जेल में बंद है। मुस्कान एक बेटी को भी जेल में जन्म दे चुकी है। अभी तक मुस्कान से मिलने जेल में उनके परिवार का कोई सदस्य नहीं पहुंचा है। न ही उसकी तरफ से मुकदमे की परिवार के लोगों ने पैरवी की है।

मेरठ सौरभ हत्याकांड: कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, 30 गवाहों के बयान दिलाएंगे मुस्कान और साहिल को सजा

शव के टुकड़े कर ड्रम में किया था छिपाने का प्रयास

हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए सौरभ के शव के चार टुकड़े कर दिए। इसके बाद शव को एक नीले ड्रम में रखकर सीमेंट से भर दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। यह क्रूरता सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी।

हत्या के बाद हिमाचल घूमने चले गए आरोपी

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी हिमाचल प्रदेश घूमने चले गए थे। करीब दो हफ्ते बाद 17 मार्च की शाम को वे वापस लौटे। इस दौरान पुलिस जांच में जुटी रही और मामले का खुलासा किया गया।

नीला ड्रम से लेकर खाई तक…इन औरतों से टूटा समाज का विश्वास, हवस और मोहब्बत के लिए पतियों को उतारा मौत के घाट

18 अप्रैल को कोर्ट में पेश होंगे आरोपी

मुकदमे में सभी गवाहों की गवाही पूरी होने के बाद अब आरोपियों के बयान दर्ज किए जाने हैं। जिला सरकारी अधिवक्ता (DGC) केके चौबे के अनुसार, कोर्ट ने अब इस मामले में अगली तारीख 18 अप्रैल 2026 तय की है। इस दिन साहिल शुक्ला और मुस्कान को कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां वे अपना पक्ष रखेंगे।

इस चर्चित हत्याकांड में अब सभी की नजरें 18 अप्रैल पर टिकी हैं, जब आरोपियों का बयान दर्ज होगा और केस आगे की निर्णायक दिशा में बढ़ेगा।

Location :  Meerut

Published :  15 April 2026, 7:55 PM IST

Related News

Advertisement