हिंदी
दर्दनाक हादसा (Img: Dynamite News)
Budaun: सड़क पर दौड़ती तेज रफ्तार ने एक और घर का चिराग बुझा दिया। एक मामूली सफर अचानक मौत की आखिरी राह बन गया। बदायूं में एक दर्दनाक हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। जहां एक युवक अपनी मां को सुरक्षित छोड़कर लौट रहा था लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में काल उसका इंतजार कर रहा है।
जनपद बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी 26 साल शाने अली, यह शब्बीर शाह का बेटा था। शनिवार शाम अपनी मां को अपनी बहन के घर छोड़ने कादरचौक थाना क्षेत्र के भमुईया गांव गया था। मां को सुरक्षित छोड़ने के बाद शाने अली अपनी बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।
बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक शाने अली की मौत हो गई। जब एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।@budaunpolice #Budaun pic.twitter.com/ldTZVczJaJ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 20, 2026
इसी दौरान जब वह कादरचौक थाना क्षेत्र के रमजानपुर असरासी रोड पर धर्मकांटे के आगे पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने शाने अली को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरी बाइक सवार की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
Budaun Crime: दहेज ने ली एक और बेटी की जान, बाइक-चेन नहीं मिली तो दे दिया जहर
जैसे ही शाने अली की मौत की खबर उसके घर पहुंची, पूरे परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां, जिसे वह खुद छोड़कर आया था, बेटे की मौत की खबर सुनते ही बेसुध हो गई। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई और हर किसी की आंखें नम नजर आईं।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और तेज रफ्तार व लापरवाही के पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
Location : Budaun
Published : 20 April 2026, 1:16 PM IST