कान्हा गोशाला में डीएम ने खुद देखी गोवंशों की हालत, अधिकारियों को दिए ये सख्त निर्देश

महराजगंज की कान्हा गोशाला में सोमवार को डीएम के पहुंचते ही व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल शुरू हो गई। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने मौके पर पहुंचकर गोवंशों के संरक्षण से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक की स्थिति खुद देखी। निरीक्षण के दौरान डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 September 2026, 2:43 AM IST
google-preferred

Maharajganj: कान्हा गोशाला चिउरहा में सोमवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल के स्थलीय निरीक्षण से व्यवस्थाओं की हकीकत सामने आई। डीएम ने गोवंशों के संरक्षण, चारा-भूसा, टीकाकरण और स्वास्थ्य सुविधाओं का बारीकी से जायजा लेते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि गोशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से गोशाला में संरक्षित गोवंशों की संख्या और उनके लिए उपलब्ध चारा-भूसा की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि गोशाला में वर्तमान में कुल 106 गोवंश संरक्षित हैं, जिनमें 78 नंदी और 29 गाय हैं।

गोवंशों के लिए गोशाला में करीब 300 कुंतल भूसा, 6 कुंतल चूनी, 12 कुंतल चोकर, 80 किलोग्राम गुड़, 8 कुंतल कपिला पशु आहार और 40 किलोग्राम नमक उपलब्ध है। इसके अलावा हरे चारे की उपलब्धता बनाए रखने के लिए चिउरहा और बैकुण्ठपुर में हरे चारे का उत्पादन भी किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

डीएम ने उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी से गोवंशों के टीकाकरण और स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति जानी। बताया गया कि गोशाला में संरक्षित सभी गोवंशों का टीकाकरण कराया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए और बीमार अथवा कमजोर गोवंशों पर विशेष नजर रखी जाए।

डीएम ने सख्ती दिखाई

सीसीटीवी निगरानी को लेकर भी डीएम ने सख्ती दिखाई। उन्होंने गोशाला में लगे सीसीटीवी कैमरों के सभी मॉनिटर को एक सिंगल प्वाइंट पर स्थापित करने का निर्देश दिया, जिससे पूरे परिसर की प्रभावी निगरानी सुनिश्चित हो सके।

आधी रात को मची चीख-पुकार और धूं-धूं कर जलीं दो बेजुबान गायें! महराजगंज की इस खौफनाक रात का दर्दनाक सच

गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्द्धन सर्वोच्च प्राथमिकता

जिलाधिकारी ने कहा कि गोवंशों का संरक्षण एवं संवर्द्धन शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए गोशाला की व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही अथवा उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने मौके पर गोवंशों को गुड़-चना खिलाया और उनकी देखभाल की व्यवस्थाओं को भी परखा।

आधी रात को मची चीख-पुकार और धूं-धूं कर जलीं दो बेजुबान गायें! महराजगंज की इस खौफनाक रात का दर्दनाक सच

ये अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आलोक कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Location :  Maharajganj

Published :  15 September 2026, 2:40 AM IST

Advertisement