महराजगंज: गौआश्रय की डीएम ने परखी हकीकत, केयरटेकर और बेहतर व्यवस्था पर दिया जोर
महराजगंज में जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मदनपुरा स्थित अस्थाई गौआश्रय स्थल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोवंशों की देखभाल, चारे की उपलब्धता, छाया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली।