आधी रात को मची चीख-पुकार और धूं-धूं कर जलीं दो बेजुबान गायें! महराजगंज की इस खौफनाक रात का दर्दनाक सच

महराजगंज के अरनहवा गांव में देर रात घारी में आग लगने से दो गायों की मौत हो गई। चार ट्रॉली भूसा भी जलकर राख हो गया, जबकि आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 September 2026, 12:35 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित अरनहवा गांव में रविवार देर रात पशुओं की घारी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी घारी को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए।

ग्रामीणों के साथ दमकल टीम ने बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक घारी में बंधी दो गायें बुरी तरह झुलस चुकी थीं। दोनों गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

महराजगंज में अचानक सड़कों पर उतरी भारी पुलिस फोर्स, जानें क्या था मकसद?

चार ट्रॉली भूसा जलकर हुआ राख

आग इतनी भीषण थी कि घारी में रखा करीब चार ट्रॉली भूसा भी पूरी तरह जल गया। आग बुझने के बाद मौके पर जला हुआ भूसा और घारी का मलबा ही बचा। घटना से पशुपालक को भारी नुकसान हुआ है।

पशुपालक ने बताया लाखों का नुकसान

पशुपालक बागड़ शर्मा पुत्र जीवधन के अनुसार, आग की इस घटना में उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक क्षति हुई है। दो गायों की मौत और भूसा जलने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

अखिलेश यादव से मिले सुशील टिबड़ेवाल, सिसवा सहित महराजगंज की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत का दिया लक्ष्य

आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं

घारी में आग किस कारण लगी, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। स्थानीय स्तर पर घटना की जानकारी जुटाई जा रही है। आग लगने के वास्तविक कारण का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।

Location :  Maharajganj

Published :  14 September 2026, 12:35 PM IST

Advertisement