शिक्षकों के आक्रोश के आगे झुका प्रशासन, सुलतानपुर लिफ्ट हादसे के बाद SDM सदर हटाई गईं, सिटी मजिस्ट्रेट को कमान

सुलतानपुर के गोयनका पब्लिक स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान हुए लिफ्ट हादसे के बाद शिक्षक संगठनों और प्रशासन के बीच बना गतिरोध समाप्त हो गया है। शिक्षकों के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया को प्रशिक्षण जिम्मेदारी से हटाकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को कमान सौंपी है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 1 November 2026, 7:57 PM IST
google-preferred

Sultanpur: गोयनका पब्लिक स्कूल में जनगणना प्रशिक्षण के दौरान हुए लिफ्ट हादसे के बाद शिक्षक संगठनों और जिला प्रशासन के बीच चल रहा विवाद आखिरकार सुलझ गया। शिक्षकों के विरोध और प्रशिक्षण के बहिष्कार की चेतावनी के बाद प्रशासन ने एसडीएम सदर गरिमा सोनकिया को जनगणना प्रशिक्षण की जिम्मेदारी से हटा दिया है। अब सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन प्रशिक्षण कार्यक्रम के संचालन और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगी।

प्रशासन और शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में हादसे में घायल सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के इलाज का पूरा खर्च प्रशासन की ओर से उठाने और उन्हें आवश्यक सहयोग देने पर सहमति बनी। इसके बाद शिक्षक संगठनों ने जनगणना प्रशिक्षण के बहिष्कार का आह्वान स्थगित कर दिया। साथ ही धरना भी समाप्त कर दिया गया। शिक्षकों ने दोबारा प्रशिक्षण में शामिल होने पर सहमति जताई।

वार्ता के बाद खत्म हुआ विवाद

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष कुड़वार निजाम खान ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और शिक्षक संगठनों के बीच सकारात्मक बातचीत के बाद विवाद समाप्त हो गया है। उन्होंने भगवती ट्रामा सेंटर के चिकित्सक डॉ. सीएल रस्तोगी के मानवीय सेवाभाव की सराहना की।

सुलतानपुर में बदला गया जनगणना प्रभारी (Img: Dynamite News)

उन्होंने कहा कि डॉ. रस्तोगी ने आर्थिक पहलुओं की परवाह किए बिना घायल शिक्षकों का तत्काल उपचार शुरू कराया। इस पर डॉ. रस्तोगी ने कहा कि घायलों की जान बचाना और उन्हें बेहतर उपचार उपलब्ध कराना उनका चिकित्सकीय और मानवीय कर्तव्य है।

Sultanpur Murder Case: 46 साल पुराने हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, दो दोषियों की उम्रकैद रद्द; अब आगे क्या होगा?

अधिकारियों ने निभाई वार्ता में अहम भूमिका

वार्ता में प्रशासन की ओर से एडीएम (वित्त एवं राजस्व) राघवेंद्र प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन, तहसीलदार अभिनव सिंह, बीएसए उपेंद्र गुप्ता और प्रभात पांडेय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस दौरान उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रशांत पांडेय, अखिल भारतीय संबद्ध शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश उपाध्याय, मंत्री राम आशीष मौर्य, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अशोक सिंह, मनोज मौर्य, धर्मेंद्र त्रिपाठी और मोहम्मद मुज्तबा मौजूद रहे।

Sultanpur: बेकरी के विवाद में फायरिंग, रास्ते से गुजर रहे युवक को लगी गोली; लखनऊ रेफर

इसके अलावा आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप यादव, राम प्रसाद मिश्रा, रमन तिवारी, अवधेश पांडेय और लेखपाल रईस अहमद सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी भी वार्ता में शामिल हुए।

दोबारा शुरू होगा जनगणना प्रशिक्षण

प्रशासन और शिक्षक संगठनों के बीच सहमति बनने के बाद जनगणना प्रशिक्षण का काम फिर से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है। शिक्षकों ने बहिष्कार और धरना समाप्त कर प्रशिक्षण में शामिल होने पर सहमति दे दी है। वहीं, प्रशिक्षण की जिम्मेदारी अब सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंप दी गई है।

Location :  Sultanpur

Published :  1 November 2026, 7:57 PM IST

Advertisement