अमेरिका के फ्लोरिडा में विमान क्रैश, रिहायशी इलाके में गिरा प्राइवेट जेट, प्लेन में सवार सभी 9 लोगों की मौत

अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट रिहायशी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 2 November 2026, 5:34 AM IST
google-preferred

Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। नौ लोगों को लेकर जा रहा एक निजी बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो गई। अमेरिका के परिवहन मंत्री सीन डफी ने रविवार को इसकी पुष्टि की।

हादसे की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंच गईं। पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सुरक्षा के मद्देनजर सड़क के दोनों ओर यातायात बंद कर दिया और वाहन चालकों से उस इलाके में जाने से बचने की अपील की। पास में काम कर रही एक महिला ने बताया कि हादसे के बाद इलाके की बिजली करीब दो घंटे तक बंद रही।

हादसा मिलिट्री ट्रेल और 10वीं एवेन्यू नॉर्थ के पास हुआ।

प्लेन के गिरने के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया

टेक्सास से बहामास जा रहा था निजी जेट

जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ विमान Learjet 60 था। विमान टेक्सास के ऑस्टिन से उड़ान भरकर बहामास जा रहा था।  दक्षिण फ्लोरिडा के एक रिहायशी इलाके के ऊपर से गुजरते समय अचानक नीचे की ओर गिरा और सड़क के पास जोरदार धमाके के साथ दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टक्कर के बाद विमान में भीषण आग लग गई और आसमान में आग का बड़ा गोला दिखाई दिया।

वसुधैव कुटुम्बकम् के रंग में रगी दिल्ली, गायत्री परिवार के जन्मशताब्दी महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया आंखों देखा हाल

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान रिहायशी मकानों के बेहद करीब गिरा। हादसे के दौरान वह घरों से कुछ ही दूरी पर सड़क के पास जा गिरा। मौके पर मौजूद लोग यह देखकर हैरान थे कि विमान मकानों और वहां से गुजर रहे वाहनों से टकराने से बाल-बाल बचा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि हादसे में आसपास के मकानों को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं।

Jindal Estate Cup पर दो टीमों का कब्जा, पोलो एस्टेट और मेफेयर पोलो बने संयुक्त विजेता

हादसे के कारणों की जांच जारी

ऑस्टिन-बर्गस्ट्रॉम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रवक्ता जिम रेनॉल्ड्स ने बताया कि विमान निजी था। इसकी पहचान टेल नंबर N722BD से हुई है। परिवहन मंत्री सीन डफी ने बताया कि संघीय विमानन प्रशासन (FAA) हादसे की जांच में राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) की मदद के लिए एक टीम भेजी जा रही है।  विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह और उसमें सवार लोगों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।

 

Location :  Florida

Published :  2 November 2026, 5:21 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement