Budaun: पांच दिन तक तलाश, फिर जंगल में दिखा ऐसा मंजर कि परिजनों के उड़ गए होश

बदायूं में पांच दिन से लापता अधेड़ की तलाश का मंगलवार को ऐसा खौफनाक अंत हुआ, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। जंगल में पहुंचे लोगों के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन खौफनाक स्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 September 2026, 1:40 AM IST
google-preferred

Budaun: जिले के मुजरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 5 दिन से लापता चल रहे एक अधेड़ का शव संदिग्ध परिस्थितियों में क्षत-विक्षत अवस्था में पेड़ पर लटका मिला है। शव मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बीबीगंज निवासी एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति बीते 5 दिनों से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद परिजनों ने 13 सितम्बर को बिल्सी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी। तभी से बिल्सी पुलिस अधेड़ की तलाश में जुटी हुई थी।

सोमवार शाम को मुजरिया थाना क्षेत्र के अफजलपुर छगनपुर के जंगलों में ग्रामीणों ने एक शव को पेड़ पर लटका देखा तो सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शिनाख्त करने पर शव की पहचान बीबीगंज निवासी लापता अधेड़ के रूप में हुई।

Budaun: शाम होते ही जाम के हवाले बदायूं, शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

बताया जा रहा है कि शव 4-5 दिन पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत अवस्था में था, जिससे यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि यह आत्महत्या है या हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

बदायूं में गूंजेगा बाप्पा मोरया का जयकारा: गणेश चतुर्थी की तैयारियों से सजा शहर, मूर्तियों की बंपर खरीदारी

पुलिस का बयान

इस संबंध में मुजरिया थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।

Location :  Budaun

Published :  15 September 2026, 12:48 AM IST

Advertisement