मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के दो लोगों की उठी अर्थी, क्षेत्र में हड़कंप

मुजफ्फरनगर के शांति नगर में एक मामूली विवाद ने ऐसा खौफनाक मोड़ ले लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। घर में पैसों को लेकर हुई कहासुनी के बाद मां-बेटे ने एक खौफनाक कदम उठा लिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 15 September 2026, 12:05 AM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: जनपद के नई मंडी थाना क्षेत्र के शांति नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही परिवार के मां-बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पैसे मांगने को लेकर मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पहले बेटे ने जहरीला पदार्थ खाया और फिर मां ने भी जहर खा लिया।

मामला मुजफ्फरनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र की शांति नगर कॉलोनी का है। यहां रहने वाली करीब 80 वर्षीय सुशीला पत्नी दयाराम और उनके करीब 50 वर्षीय अविवाहित बेटे जितेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

इस बात को लेकर हुई कहासुनी

पुलिस के मुताबिक, जितेंद्र अपनी मौसी से नशे के लिए पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसकी मां सुशीला ने उसे डांट दिया। कहासुनी के बाद जितेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बेटे के जहर खाने के बाद उसकी मां सुशीला ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर में बिजली चोरी गैंग का पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद खुला कई जिलों में फैले नेटवर्क का राज

पुलिस का बयान

सूचना मिलने के बाद नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि परिवार के कई सदस्य और मृतकों की बहनें भी मौके पर पहुंच चुकी हैं। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है और न ही किसी आपराधिक घटना की बात सामने आई है। पुलिस परिजनों के संपर्क में है।

मुजफ्फरनगर में ये क्या हुआ? दो पक्षों का विवाद पहुंचा थाने तो पुलिस के भी उड़े होश

मामले में पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Muzzafarnagar

Published :  15 September 2026, 12:04 AM IST

Advertisement