हिंदी
चीर घर पहुंचा पीड़ित परिवार (सोर्स- डाइनामाइट न्यूज़)
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जनपद में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
मिली जानकारी के अनुसार, फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव अशोकपुर निवासी 45 वर्षीय निहाल सिंह अपने पड़ोसी गुलाब सिंह के साथ रामपुर जिले के शाहाबाद गए थे। वहां वे गुलाब सिंह के बेटे राहुल की शादी के लिए बैण्ड बाजे की बुकिंग करने पहुंचे थे। बुकिंग के बाद दोनों बाइक से अपने गांव लौट रहे थे।
वापसी के दौरान जैसे ही दोनों फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के शाहाबाद रोड पर स्थित आसफपुर रेलवे स्टेशन के पास बने पुल पर पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में निहाल सिंह को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, उनके साथ मौजूद गुलाब सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायल को अस्पताल भिजवाया।
बदायूं में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।#Budaun #RoadAccident #UPNews #UttarPradesh pic.twitter.com/hCCEkGVLFQ
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) April 9, 2026
बदायूं में बड़ा हादसा: छज्जा गिरने से मजदूर युवक की दर्दनाक मौत; पढ़ें पूरी खबर
घटना के बाद घायल गुलाब सिंह को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
निहाल सिंह की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल है, क्योंकि निहाल सिंह एक मिलनसार और जिम्मेदार व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन का पता लगाया जा सके।
Location : Budaun
Published : 9 April 2026, 3:40 PM IST