सोनभद्र गांव में दुखद हादसा: रात में सोते-सोते अचानक जलने लगी बुजुर्ग महिला, परिवार में मचा हड़कंप; जानिए पूरी वारदात
यूपी के सोनभद्र जनपद से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां सोनभद्र के चक चपकी कारीडांड गांव में चारपाई के पास जली अंगीठी से लकवा ग्रस्त वृद्धा जिंदा जल गई। परिजन बचाने की कोशिश में असमर्थ रहे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी है।