पानी के बहाव में गायब हुई सड़क… बदायूं में उफनती नदी के बीच जान जोखिम में डालकर निकल रहे लोग

बदायूं की दातागंज तहसील में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर पानी बहने लगा है। सड़क किनारे गहरी खुदाई के कारण हादसे का खतरा बना हुआ है।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 22 August 2026, 12:02 PM IST
google-preferred

Budaun: बदायूं के दातागंज तहसील क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने लगा है। हर्रामपुर गांव के पास सड़क पर रामगंगा का पानी बह रहा है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के दोनों ओर गहरी खुदाई और पानी भरने के कारण रास्ता स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा है, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है।

जलस्तर बढ़ने से सड़कों पर पानी

तस्वीरें दातागंज तहसील क्षेत्र के हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग की हैं, जहां रामगंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद हर्रामपुर गांव के पास सड़क पर पानी आ गया है। पानी सड़क के ऊपर से बहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

ये भी पढ़ें - Budaun: विकास के दावे फेल, कीचड़ और नाली के गंदे पानी से गुजर रहे स्कूली बच्चे

सड़क के दोनों तरफ गहरी खुदाई और जलभराव के चलते रास्ते की स्थिति स्पष्ट दिखाई नहीं दे रही है। ऐसे में किसी भी समय हादसा होने की आशंका बनी हुई है।

लोगों की सुरक्षा पर ध्यान

मामले की जानकारी मिलने पर उपजिलाधिकारी दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि पानी देर रात सड़क पर आया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क के दोनों तरफ लकड़ी की बल्ली लगाकर रस्सी बांधी जाएगी, ताकि राहगीरों को रास्ते की स्थिति का पता चल सके और किसी तरह की जनहानि न हो।

ये भी पढ़ें - Budaun: अरिल नदी में युवकों की मस्ती मातम में बदली, घंटों बाद मिली दिल दहला देने वाली खबर

पुलिस ने बाढ़ की स्थिति का लिया जायजा 

वहीं, सूचना मिलने पर हजरतपुर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों को राहगीरों को सावधानी बरतने और उचित सलाह देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासन और पुलिस की नजर रामगंगा के बढ़ते जलस्तर पर बनी हुई है। राहगीरों से पानी भरे मार्ग पर सावधानी से आवागमन करने की अपील की गई है।

Location :  Budaun

Published :  22 August 2026, 12:02 PM IST

Advertisement