Bihar Boat Accident: महात्मा गांधी सेतु के पास नाव डूबी, 10 लोग थे सवार; 3 लापता
यह हादसा गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र में हुआ। नाव तेरसिया दियारा इलाके से होते हुए महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-9 के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान बाढ़ के पानी में मौजूद एक बड़े बोल्डर से नाव टकरा गई। टक्कर लगते ही नाव का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते वह पानी में समा गई।