हिंदी
उत्तर प्रदेश की इस समय की सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर लखनऊ से आ रही है। राज्य में 20 सीनियर IPS अफसरों के तबादले कर दिये गये।
यूपी 20 सीनियर IPS अफसरों के तबादले
Lucknow: उत्तर प्रदेश की इस समय की सबसे बड़ी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर लखनऊ से आ रही है। राज्य में 20 सीनियर IPS अफसरों के तबादले कर दिये गये।
इस तबादला की सूची में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG), पुलिस महानिरीक्षक (IG) और पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी राम कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार से हटाकर ADG लॉजिस्टिक्स, लखनऊ बनाया गया है। वहीं राजकुमार (IPS) को लॉजिस्टिक्स से हटाकर ADG मानवाधिकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
1996 बैच के ज्योति नारायण को PTS जालौन से ADG प्रयागराज जोन भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. संजीव गुप्ता (IPS) को प्रयागराज जोन से हटाकर ADG मुख्यालय, यूपी पुलिस मुख्यालय लखनऊ नियुक्त किया गया है।
2000 बैच के प्रशान्त कुमार को ADG प्रशासन, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
IPS अफसरों के तबादलों की सूची
2001 बैच के आशुतोष कुमार (IPS) को यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अर्पणा कुमार (IPS) को कानपुर नगर से स्थानांतरित कर संयुक्त पुलिस आयुक्त, लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। रेलवे, मानवाधिकार और भवन एवं कल्याण विभागों में भी आईजी स्तर पर बदलाव किए गए हैं। मोदक राजेश डी. राय को IG स्थापना, जबकि किरण एस. को IG लखनऊ परिक्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है।
DIG स्तर के कई अधिकारियों को प्रतीक्षारत स्थिति से निकालकर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। डॉ. अखिलेश कुमार निगम को IG CID, लखनऊ, एन. कोलांची को IG रेलवे, प्रयागराज, और विजय बुल को अपर पुलिस आयुक्त, प्रयागराज कमिश्नरेट बनाया गया है। इसके अलावा UP-112, PTS जालौन, भवन एवं कल्याण और विशेष जांच इकाइयों में भी नए अधिकारी तैनात किए गए हैं।
| क्रम | अधिकारी का नाम | बैच | वर्तमान तैनाती (कहां से) | नई तैनाती (कहां को) |
|---|---|---|---|---|
| 1 | राम कुमार, आईपीएस | RR-1995 | अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार, उ.प्र., लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ.प्र., लखनऊ |
| 2 | राजकुमार, आईपीएस | RR-1995 | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ.प्र., लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, मानवाधिकार, उ.प्र., लखनऊ |
| 3 | ज्योति नारायण, आईपीएस | RR-1996 | अपर पुलिस महानिदेशक, पीटीएस, जालौन | अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज |
| 4 | संजीव गुप्ता, आईपीएस | RR-1999 | अपर पुलिस महानिदेशक, प्रयागराज जोन, प्रयागराज | अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, उ.प्र. पुलिस मुख्यालय, लखनऊ |
| 5 | प्रशान्त कुमार, आईपीएस | RR-2000 | अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, उ.प्र. पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, प्रशासन, उ.प्र., लखनऊ |
| 6 | तरुण गाबा, आईपीएस | RR-2001 | अपर पुलिस महानिदेशक / पुलिस महानिरीक्षक, सुरक्षा, उ.प्र., लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उ.प्र., लखनऊ |
| 7 | आशुतोष कुमार, आईपीएस | RR-2001 | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा, उ.प्र., लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड |
| 8 | श्रीमती अर्पणा कुमार, आईपीएस | APR-2002 | अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर नगर | संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ |
| 9 | मोदक राजेश डी. राय, आईपीएस | RR-2003 | पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, उ.प्र., लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, स्थापना |
| 10 | आर. के. भारद्वाज, आईपीएस | APR-2005 | पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, लखनऊ |
| 11 | किरण एस., आईपीएस | RR-2008 | पुलिस महानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, उ.प्र., लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र |
| 12 | आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी, आईपीएस | RR-2008 | प्रतीक्षारत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ.प्र., लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, प्राविधिक सेवाएं, उ.प्र., लखनऊ |
| 13 | अमित वर्मा, आईपीएस | RR-2008 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, तकनीकी सेवाएं, उ.प्र., लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू, उ.प्र., लखनऊ |
| 14 | डॉ. अखिलेश कुमार निगम, आईपीएस | SPS-2008 | संयुक्त पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी, लखनऊ |
| 15 | एन. कोलांची, आईपीएस | APR-2008 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, सीआईडी, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, रेलवे, प्रयागराज |
| 16 | राजीव मल्होत्रा, आईपीएस | SPS-2008 | अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज | पुलिस महानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ |
| 17 | रोहन पी. कल्याण, आईपीएस | APR-2009 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, यूपीएसआईएफएस, लखनऊ | पुलिस उपमहानिरीक्षक, विशेष जांच, उ.प्र., लखनऊ |
| 18 | मो. इमरान, आईपीएस | RR-2011 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय | पुलिस उपमहानिरीक्षक, भवन एवं कल्याण, उ.प्र., लखनऊ |
| 19 | संतोष कुमार मिश्रा, आईपीएस | APR-2012 | पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रतीक्षारत, डीजीपी मुख्यालय | पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस, जालौन |
| 20 | विजय बुल, आईपीएस | RR-2012 | पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध, डीजीपी मुख्यालय | अपर पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज |