हिंदी
दे दे प्यार दे 2 (Img Source: Google)
Mumbai: साल का दूसरा शुक्रवार OTT दर्शकों के लिए जबरदस्त एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है। 9 जनवरी को Netflix, Prime Video, JioHotstar, Sony LIV और ZEE5 जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर एक साथ कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। इस हफ्ते की OTT लिस्ट में रोमांटिक ड्रामा, ऐतिहासिक सीरीज, क्राइम डॉक्यूमेंट्री, एक्शन थ्रिलर और हल्की-फुल्की कॉमेडी तक सब कुछ शामिल है। अगर आप ठंड के मौसम में घर बैठे वीकेंड को खास बनाना चाहते हैं, तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट के लिए परफेक्ट हैं।
एमिली हेनरी के लोकप्रिय नॉवेल पर आधारित यह रोमांटिक ड्रामा दो दोस्तों की कहानी दिखाता है, जिनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलने लगती है। एमिली बैडर और टॉम ब्लिथ की केमिस्ट्री इस सीरीज को खास बनाती है। यह शो 9 जनवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
पीपल वी मीट ऑन वेकेशन (img Source: Google)
पहले सीजन के बाद अब यह मेडिकल ड्रामा और ज्यादा इमोशनल हो गया है। पेंसिल्वेनिया के पिट्सबर्ग ट्रॉमा मेडिकल सेंटर में काम करने वाले डॉक्टरों की जिंदगी और चुनौतियों को 4 जुलाई वीकेंड की पृष्ठभूमि में दिखाया गया है।
निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी यह ऐतिहासिक सीरीज भारत की आज़ादी के बाद के राजनीतिक और सामाजिक उथल-पुथल को दर्शाती है। इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले दर्शकों के लिए यह सीरीज जरूर देखने लायक है।
स्पेनिश कॉमेडी सीरीज का चौथा सीजन चार दोस्तों की जिंदगी, रिश्तों और बदलती सोच को मजेदार अंदाज में दिखाता है। हल्की कॉमेडी पसंद करने वालों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।
अल्फा मेल्स सीजन 4 (img source: google)
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर सुपरहिट फिल्म का यह सीक्वल फैमिली ड्रामा और रोमांस से भरपूर है। आर. माधवन की एंट्री कहानी को नया ट्विस्ट देती है।
महिला अपराध सिंडिकेट पर आधारित यह सीरीज सत्ता, बदले और सर्वाइवल की कहानी पेश करती है। मजबूत किरदार और डार्क टोन इसकी खासियत हैं।
एक नकाबपोश गैंग और भ्रष्ट प्राइवेट डिटेक्टिव की कहानी पर आधारित यह तमिल थ्रिलर सस्पेंस पसंद करने वालों को पसंद आएगी।
कबड्डी खिलाड़ियों की जिंदगी, आपसी टकराव और संघर्ष पर बनी यह बाइलिंग्वल स्पोर्ट्स फिल्म एनर्जी से भरपूर है।
Madhuri Dixit OTT Comeback: ‘मिसेज देशपांडे’ कब और कहां देखें? जानिए रिलीज डेट, एपिसोड और कहानी
सच्ची घटनाओं पर आधारित यह क्राइम डॉक्यूमेंट्री शादी के पीछे छिपे खौफनाक सच को सामने लाती है।
Location : Mumbai
Published : 8 January 2026, 1:38 PM IST