बरेली में आंधी का तांडव, पेड़ के नीचे दबकर छात्रा और बुजुर्ग महिला की मौत

यूपी के बरेली में तेज आंधी ने तबाही मचा दी। जिससे इलाके में जानमाल का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार 70 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों पेड़-खंभे धराशायी हो गए। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई।  

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 13 May 2026, 8:53 PM IST
google-preferred

Bareilly: जनपद में आंधी ने एक परिवार पर कहर ढा दिया। तेज आंधी के कारण पेड़ की चपेट में आने से एक छात्रा और बुजुर्ग की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 70 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों पेड़-खंभे धराशायी हो गए। एक पेड़ टेंपो पर गिर गया जिससे टेंपों भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई।

भमोरा में आम का पेड़ गिरने से कक्षा सात की छात्रा देवकी और नितोई गांव में दीवार से ईंटें गिरने से बुजुर्ग महिला गोमती की मौके पर ही मौत हो गई। कस्बे में तेज हवाओं से पेड़ गिरने पर दो स्कूलों की 4 बसें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि बसों में बच्चे नहीं थे। सरदारनगर और नौगवां ठकुरान में पेड़ गिरने से दो मवेशियों की भी मौत हो गई।

Budaun Breaking: बरेली रोड पर असलहा दिखाकर 2 लाख की लूट, फरार बदमाशों की तलाश जारी

बिशारतगंज इलाके में रम्पुरा-अलीगंज मार्ग पर टेंपो पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया और घंटों जाम लगा रहा। आंवला सड़क पर विशाल साइन बोर्ड गिर गया, जिसे पुलिस ने क्रेन से हटाकर ट्रैफिक चालू कराया। गोमती अपनी बेटी के घर जा रही थीं, तभी लकड़ी की बल्ली से दीवार टूटी और हादसा हो गया।

14 मई से मौसम होगा शुष्क

जिले के कई इलाकों में बिजली के खंभे टूटने से सप्लाई ठप हो गई। 24 घंटे में तापमान 35°C से गिरकर 32°C पर आ गया। मंगलवार को 11.8 MM बारिश दर्ज हुई और हवा की रफ्तार 70-75 किमी प्रति घंटा रही।

बरेली में IPL सट्टेबाजी का भंडाफोड़! शराब कारोबारी गिरफ्तार, करोड़ों का हवाला कनेक्शन उजागर

मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश के मध्य भाग पर बने चक्रवात और पुरवा-पछुआ हवाओं के टकराव से यह हालात बने। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बादल और हल्की बारिश का अलर्ट दिया है, लेकिन 14 मई से मौसम पूरी तरह शुष्क हो जाएगा।

Location :  Bareilly

Published :  13 May 2026, 8:24 PM IST

Advertisement