बरेली में आंधी का तांडव, पेड़ के नीचे दबकर छात्रा और बुजुर्ग महिला की मौत
यूपी के बरेली में तेज आंधी ने तबाही मचा दी। जिससे इलाके में जानमाल का नुकसान हुआ। जानकारी के अनुसार 70 किमी की रफ्तार से चली हवाओं ने ऐसी तबाही मचाई कि सैकड़ों पेड़-खंभे धराशायी हो गए। इस दौरान बिजली भी गुल हो गई।