हिंदी
बरेली में हिंसा के बाद पुलिस सख्त
Bareilly News: बरेली में शुक्रवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने बवालियों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बीच जिले में 48 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीएसएनएल क्षेत्रीय कार्यालय के जीएम पंकज पोरवाल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शनिवार को सोशल मीडिया पर जो पत्र वायरल हुआ है, वह सही है। शासन के निर्देश पर कुछ देर में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएंगी। हमारे पास आधिकारिक पत्र आ गया है।
बवाल के मामले में पुलिस ने शहर के अलग-अलग पांच थानों में छह मुकदमे दर्ज किए हैं। कोतवाली में दर्ज बलवे के मुकदमे में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को आरोपी बनाया गया है, जबकि बाकी मुकदमों में मौलाना के समर्थक नामजद किए जा रहे हैं। फाइक एनक्लेव निवासी बरातघर संचालक फरहत और उसके बेटे को बारादरी पुलिस ने जांच के आधार पर मुकदमे में शामिल किया है। बृहस्पतिवार रात से इन्हीं लोगों ने मौलाना को अपने घर में शरण दे रखी है। फिलहाल मौलाना तौकीर रजा पुलिस की निगरानी में हैं। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जल्द ही मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी की संभावना है।
हल्द्वानी और रामनगर में छात्र संघ चुनाव: फर्जी मतदान पर रोक और शांतिपूर्ण चुनाव की उम्मीद
आई लव मोहम्मद के समर्थन में मौलाना तौकीर रजा खां के बुलावे पर शुक्रवार को शहर में भीड़ जुटी थी। मौलाना के नदारद रहने पर भीड़ अराजक हो गई। बवालियों ने खलील स्कूल तिराहे के पास दुकानों व वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। नावल्टी चौराहा पर पुलिस टीम पर पथराव और श्यामगंज में फायरिंग की। करीब तीन घंटे तक शहर में बवाल हुआ। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज भी किया। शाम पांच बजे हालात काबू में आ गए।
Fatehpur News: सिपाही ने दिखाया साहस, आग के तांडव में घुसकर बचाई गरीब परिवार की जिंदगी
डीआईजी अजय कुमार साहनी के मुताबिक घटना में 22 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिस तरह से भीड़ बैनर लेकर निकली और पथराव किया उससे सुनियोजित साजिश का संकेत मिलता है। घटना के वीडियो और तस्वीरों के आधार पर इसमें शामिल सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Location : Bareilly
Published : 27 September 2025, 2:34 PM IST
Topics : bareilly news Bareilly Police crime news UP News