

निचले घरों में पानी भर गया नेपाल से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है पर लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ का खतरा मडरा रहा है। बाढ़ क्षेत्र में हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई, किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी। पढ़ें पूरी खबर
बाढ़ के चलते गांव में घुसा पानी
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद के तहसील रामनगर तराई क्षेत्र के लोगों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है,निचले घरों में पानी भर गया नेपाल से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है पर लगातार हो रही बारिश के चलते बाढ़ का खतरा मडरा रहा है। बाढ़ क्षेत्र में हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई, किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गयी।
सरयू नदी घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से परेशान
जानकारी के मुताबिक, नदी का जल स्तर बढ़ने पर स्थित गांव तपोसिपाह,दुर्गापुर, लहडरा,नामेपुर सिरौली, मल्लाहनपुरवा, सिसौंडा, मड़ना, ऐमा, हरिनारायनपुर, लोहटी सहित दर्जनों गांवो में बाढ़ पानी पहुंचा लगातार बारिश के चलते बाढ़ का खतरा बन गया है। क्योंकि सरयू नदी घाघरा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। वहीं आसपास के गांवों में सरयू नदी घाघरा का जलस्तर बढ़ने से दहशत का माहौल बना हुआ है।
सरयू नदी घाघरा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति
आपको बता दें कि हर साल बरसात के समय में सरयू नदी घाघरा का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति बन जाती है। जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो जाता है। इसके साथ ही काफी तबाही और नुकसान भी होता है। इस बार भी सरयू नदी घाघरा का जलस्तर लगातार बढ़ने से ग्रामीण काफी चिंतितऔर परेशान नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के जलस्तर पर कड़ी नजर रखी जाए तथा जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाए।
Beta feature