हिंदी
सिलेंडर की आस में घंटों इंतजार
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज के कोल्हुई के पिपरा स्थित यशोदा भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को सुबह से ही तपती धूप और भीषण गर्मी में सैकड़ों महिलाएं एवं पुरुष गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े रहे।
आसमान से आग बरस रही थी, फिर भी लोग सिलेंडर की आस में घंटों इंतजार करते नजर आए। बुजुर्ग, महिलाएं और युवा सभी एक ही कतार में खड़े थे। गर्मी इतनी तेज थी कि कई लोगों के चेहरे पसीने से तर-बतर हो चुके थे,पर कोई घर नहीं लौटा।
जानकारी के मुताबिक, लाइन में लगे लोगों को राहत मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे मिली, जब गैस की गाड़ी एजेंसी पहुंची। सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए थे। लंबे इंतजार के बाद गाड़ी के आने की सूचना मिलते ही चेहरों पर राहत की लहर दौड़ गई। लोग जल्दी-जल्दी सिलेंडर लेने के लिए आगे बढ़े और सिलेंडर मिलने की उम्मीद जगी।
महराजगंज के जंगल में अतिक्रमण कर तांत्रिक कर रहा है झाड फूंक, दारोगा को धमकी, मुकदमा दर्ज
स्थानीय लोगों ने बताया कि पिछले कई दिनों से गैस सप्लाई में देरी हो रही है, जिसके चलते रोजाना ऐसी भीड़ लग रही है। तपती धूप में घंटों खड़े रहना स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित हो रहा है। एजेंसी प्रबंधन ने बताया कि गाड़ी जैसे ही आती है वितरण शुरू कर दिया जाता है।
Location : Maharajganj
Published : 21 April 2026, 1:55 PM IST