हिंदी
बाराबंकी में बीएसए का एक्शन (इमेज सोर्स-इंटरनेट)
Barabanki: शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए और बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए प्रशासन नित नए प्रयास कर रहा है। बीएसए स्कूलों का औचक निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को बीएसए नवीन कुमार पाठक ने प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक ड्यूटी से नदारद पाए गए जिस पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की।
बीएसए ने 56 शिक्षक-कर्मियों का वेतन रोकते हुए बंद मिले आठ विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विभिन्न ब्लॉकों में आठ विद्यालय पूरी तरह बंद पाए गए थे। इन विद्यालयों में हैदरगढ़ के लदई का पुरवा व रामपुर माझरे मोहम्मदपुर, मसौली का नैनामऊ, निन्दूरा के दीन पनाह व उधापुर, सूरतगंज का अमरायगांव तथा बंकी सिटी के गुलरिया गर्दा के दो कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
बीएसए ने इन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनात्मक व विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके अलावा अलग-अलग ब्लॉक के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 56 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मी निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए।
LSG vs CSK: लखनऊ और चेन्नई के मैच में ऐसा क्या हुआ? Rishabh Pant पर लगा गया 12 लाख का जुर्माना
इसे विभागीय अनुशासन का उल्लंघन मानते हुए सभी कार्मिकों का वेतन और मानदेय अग्रिम आदेशों तक रोक दिया गया है।
Location : Barabanki
Published : 16 May 2026, 1:44 PM IST