सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने की कोशिश, बांदा पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, जानिए क्या है खास?

बांदा पुलिस ने नवम्बर माह में यातायात सुरक्षा जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। अभियान के तहत हेलमेट, सीट बेल्ट, शराब व ओवरस्पीड जैसी सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों को नियम पालन के लिए जागरुक किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 1 November 2025, 4:14 PM IST
google-preferred

Banda: यूपी के बांदा पुलिस ने नवम्बर माह में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए विशेष जागरूकता अभियान का शुभारम्भ किया। खूंटी तिराहा रामलीला मैदान से आयोजित कार्यक्रम में मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम अजीत कुमार और पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस0 ने फीता काटकर अभियान का उद्घाटन किया।

जागरूकता रैली और कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान हरी झण्डी दिखाकर पुलिस ने यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली में भाग लिया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी यातायात मेविस टॉक के नेतृत्व में अभियान को व्यापक रूप दिया गया।

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने का प्रयास

जागरूकता अभियान के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के पालन के महत्व के प्रति जागरुक किया जाएगा। इसमें मुख्य रूप से:

Banda Murder: बांदा से सामने आई मां की हैरान कर देने वाली करतूत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

1. बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाना
2. दोपहिया वाहन में हेलमेट का उपयोग
3. चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट पहनना
4. ओवरस्पीडिंग से बचना
5. शराब पीकर वाहन न चलाना
6. अपनी लेन में वाहन चलाना

हेलमेट वितरित

इस दौरान बिना हेलमेट चलाने वालों को हेलमेट वितरित किये गए।

पुलिस अधिकारियों का सम्बोधन

मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि नागरिकों का कर्त्तव्य भी है। नियमों का पालन कर ही एक सभ्य और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक राजेश एस0 ने बताया कि जैसे क्रिकेट खिलाड़ी हेलमेट पहनकर सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, वैसे ही वाहन चालक को हेलमेट पहनना जरूरी है।

पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने कहा कि भारत में प्रतिवर्ष लगभग दो लाख लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। ऐसे में जागरूकता और नियम पालन बहुत जरूरी है।

नियम पालन और सख्ती

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक किया जाएगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

शपथ लेते हुए बांदा पुलिस

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी पीयूष कुमार पाण्डेय, पीटीओ रामसुमेर यादव, एआरएम मुकेश बाबू, यातायात प्रभारी संजय कुमार मिश्रा, यातायात जागरूकता मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रा और यातायात जागरूकता समिति के सदस्य सुनील सक्सेना उपस्थित रहे।

बांदा में गोलीकांड का पर्दाफाश: 24 घंटे में तीनों हत्यारे गिरफ्तार, तमंचा बरामद

नागरिकों की भागीदारी

अधिकारियों ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का कार्य नहीं है। नागरिकों को भी जिम्मेदारी निभानी होगी। हेलमेट पहनना, सीट बेल्ट बांधना और नियमों का पालन करना ही दुर्घटनाओं को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

Location : 
  • Banda

Published : 
  • 1 November 2025, 4:14 PM IST

Advertisement
Advertisement