बलरामपुर: पत्नी को जिन्दा जलाने का प्रयास, इलाज के दौरान हुई मौत

बुच्चा अपनी बहू व बेटियों के साथ छत पर सो रही थी, जिसे उसी के पति ने जिन्दा जलाने का प्रयास किया था। बुच्चा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दौरान बड़ी बेटी निशा (18) भी झुलस गई थी।

बलरामपुर:   उत्तर प्रदेश के बलरामपुर के  उतरौला कोतवाली की ग्राम पंचायत बनगवा के मजरे नई बस्ती में शनिवार की रात करीब 12.30 बजे पति मकसूद उर्फ कल्लू ने अपनी पत्नी बुच्चा (60) पर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया था। मकसूद ने अपने भतीजे हसरू की मदद से घटना को अंजाम दिया था। बुच्चा अपनी बहू व बेटियों के साथ छत पर सो रही थी। इस दौरान बड़ी बेटी निशा (18) भी झुलस गई थी। लखनऊ में इलाज के दौरान बुच्चा की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसी बेटी का लखनऊ में इलाज हो रहा है। रात में बुच्चा का शव घर पहुंचने पर पूरा गांव रो पड़ा।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जलापुरवा गांव में स्थित कब्रिस्तान में सोमवार को बुच्चा का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है।

गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला है। बुच्चा अपने पीछे आठ बेटे व तीन बेटियों को छोड़ गई है। बुच्चा के चार बेटों व एक बेटी की शादी हो चुकी है। बाकी बचे तीन बेटों व दो बेटियाें के हाथ पीले कराने की जिम्मेदारी अब बेटों के कंधे पर है। बुच्चा के बच्चों ने रो-रोकर बताया कि मां माला की वह डोर थीं, जो पूरे परिवार को जोड़े थीं। अब वह डोर टूट गई है और माला बिखर गई है।

आरोपियों को पकड़ने पर 10 हजार का इनाम

मदर्स-डे पर मां की ऐसी विदाई ने पूरे गांव को झकझोर दिया है। पूरे गांव में चर्चा का विषय है कि एक पति दरिंदगी पर उतर आया और अपने ही घर को तबाह कर दिया है। बुच्चा की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।अपर पुलिस अधीक्षक नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगाग्राम पंचायत बनगवा के प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम कुरैशी ने बताया कि घटना के दोनों आरोपी मकसूद उर्फ कल्लू और उसके भतीजे हसरू को पकड़ने वालों को 10 हजार रुपये का इनाम देंगे।

Balrampur News: देशी बन्दूख व कारतूस के साथ 1 गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

 

 

Location : 
  • Balrampur

Published : 
  • 12 May 2025, 7:09 PM IST

Advertisement
Advertisement