हिंदी
बुलेट पर प्रशासन का चाबुक फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Balrampur: जिले की शांत आबोहवा में मोडिफाइड साइलेंसर के जरिए शोर का जहर घोलने वाले वाहन चालकों के खिलाफ प्रशासन ने अब मोर्चा खोल दिया है। जिलाधिकारी के सख्त आदेशों के बाद एक्शन मोड में आए परिवहन और पुलिस विभाग ने फुलवरिया चौराहे पर घेराबंदी कर विशेष तलाशी अभियान चलाया।
चालकों में अफरा-तफरी का माहौल
इस दौरान मानकों के विरुद्ध साइलेंसर लगाकर फर्राटा भर रही दो बुलेट मोटरसाइकिलों को मौके पर ही जब्त कर थाने में निरुद्ध कर दिया गया। संयुक्त टीम की इस अचानक हुई कार्रवाई से नियम तोड़ने वाले चालकों में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को निशाना
एआरटीओ बृजेश और यातायात प्रभारी उमेश सिंह की अगुवाई में चली इस कार्रवाई में न केवल ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों को निशाना बनाया गया, बल्कि सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वालों पर भी कड़ा प्रहार हुआ।
सहारनपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट! प्राइवेट कंपनी के विरोध में कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी
4 अन्य वाहनों का भी चालान
जांच के दौरान हेलमेट न पहनने वाले 57 चालकों और जान जोखिम में डालकर तीन सवारी बैठाने वाले 3 वाहन स्वामियों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। साथ ही साइलेंसर संबंधी नियमों की अवहेलना पर 4 अन्य वाहनों का भी चालान काटा गया।
अधिकारियों ने इस दौरान दोटूक शब्दों में कहा कि सार्वजनिक सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एआरटीओ ने चेतावनी देते हुए कहा कि यह कार्रवाई केवल सड़क तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अब उन दुकानदारों और मैकेनिकों की भी सूची तैयार की जा रही है जो अवैध रूप से इन साइलेंसरों की बिक्री और फिटिंग के कारोबार में लिप्त हैं। प्रशासन की इस सख्ती ने साफ कर दिया है कि यदि नियमों के साथ खिलवाड़ हुआ, तो वाहन के साथ-साथ विक्रेता को भी कानूनी शिकंजे का सामना करना पड़ेगा।
Location : Balrampur
Published : 12 May 2026, 4:37 PM IST
Topics : balrampur news crime news Latest News UP News