हिंदी
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा (Img: Pinterest)
Ballia: आगामी त्योहारों के मद्देनजर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए बनारस-कोलकाता के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05048/05047 बनारस-कोलकाता-बनारस साप्ताहिक विशेष ट्रेन औंड़िहार, गाजीपुर सिटी और बलिया होते हुए संचालित होगी। ट्रेन दोनों दिशाओं में आठ-आठ फेरे लगाएगी।
गाड़ी संख्या 05048 बनारस-कोलकाता 6 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को बनारस से सुबह 10:45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन वाराणसी जंक्शन 11 बजे, औंड़िहार 11:50, गाजीपुर सिटी 12:40 और बलिया 1:40 बजे पहुंचेगी। इसके बाद रेवती 2:18, सुरेमनपुर 2:34 और छपरा 3:10 बजे होते हुए विभिन्न स्टेशनों से गुजरकर अगले दिन सुबह 6:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें - Ballia News: शौच के लिए गए बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत, मुंह से झाग और नीले पड़े शरीर ने खड़े किए कई सवाल
वापसी में गाड़ी संख्या 05047 कोलकाता-बनारस 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को कोलकाता से सुबह 8:25 बजे चलेगी। यह ट्रेन नैहाटी, बैण्डेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, हाजीपुर और छपरा होते हुए अगले दिन रात 12:07 बजे सुरेमनपुर, 12:23 बजे रेवती और 1:04 बजे बलिया पहुंचेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी, औंड़िहार और वाराणसी जंक्शन होते हुए सुबह 4:15 बजे बनारस पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें - Ballia News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, एक घायल
रेल प्रशासन के अनुसार विशेष ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित इकोनॉमी श्रेणी के 20 कोच तथा जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इससे त्योहारों के दौरान बनारस, पूर्वांचल और कोलकाता के बीच आवागमन करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
Location : Ballia
Published : 28 September 2026, 6:11 PM IST