Budaun: पानी भरने के लिए चालू की समर सेबल, फिर जो हुआ उसने परिवार को रुला दिया

बदायूं में एक दर्दनाक हादसे ने परिवार की खुशियां छीन लीं। रिश्तेदार के घर समर सेविल ठीक करने गए युवक के साथ बड़ा हादसा हो गया। युवक को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 9 September 2026, 10:52 PM IST
google-preferred

Budaun: उसहैत थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव में एक दर्दनाक हादसे में युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने रिश्तेदार के घर समर सेविल सही करने गया था। मरम्मत के बाद पानी भरते समय अचानक बिजली का करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और रिश्तेदार आनन-फानन में उसे इलाज के लिए बदायूं जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

समर सेविल सही करने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, निवासी गढ़ी थाना बिल्सी निवासी लालू (29) पुत्र महीपाल खेती-बाड़ी का काम कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर उसहैत थाना क्षेत्र के दियोरिया गांव गया हुआ था। इसी दौरान वहां खराब पड़ी समर सेबल को ठीक करने के लिए वह जुट गया।

बताया जा रहा है कि समर सेबल ठीक करने के बाद जब युवक पानी भरने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक उसमें करंट दौड़ गया। करंट लगते ही लालू मौके पर ही गिर पड़ा। हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने तुरंत उसे संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल बदायूं लेकर पहुंचे।

जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने लालू की हालत की जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से पूरे मामले की सूचना पीआई के माध्यम से कोतवाली पुलिस को दी गई है।

बदायूं में 22 साल पुरानी कंपनी का ऐसा सच आया सामने, 200 करोड़ के खेल में फंसे मौर्या बंधु

दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

लालू की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के परिवार में उसकी पत्नी और दो बेटियां हैं। इनमें बड़ी बेटी की उम्र करीब 12 साल है, जबकि छोटी बेटी अभी महज एक साल की है। अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बदायूं: अलापुर में पुलिस और गौ-तस्कर के बीच मुठभेड़, वांछित आरोपी के दोनों पैरों में लगी गोली, हेड कांस्टेबल घायल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।

Location :  Budaun

Published :  9 September 2026, 10:45 PM IST

Advertisement