बदायूं में इस मामले ने पकड़ा तूल, पुलिस से निराश पीड़ित ने CM से लगाई गुहार

बदायूं के लौहरपुरा में चोरी की घटना के बाद मामला थाने से निकलकर सीधे मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल तक पहुंच गया। पीड़ित बालिस्टर ने कार्रवाई के लिए अब मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है। मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 October 2026, 2:24 AM IST
google-preferred

Budaun: जिले के थाना जरीफनगर क्षेत्र के ग्राम लौहरपुरा में सोमवार को चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित बालिस्टर पुत्र रेवाराम निवासी लौहरपुरा ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए अब मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

पीड़ित का आरोप है कि 22 सितंबर 2026 की रात करीब 1 बजे गांव के ही कुछ लोग उसके घर में घुसकर चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि उसका बेटा हरवेश व पुत्रवधू घर में सो रहे थे। इसी का फायदा उठाकर गांव के ही कुछ लोगों ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि चोर घर में रखे दो जोड़ी चांदी के खडुआ, एक जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी की जंजीर और पर्स में रखे एक हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। शोर होने पर जब पुत्र हरवेश जागा तो उसने चोरों को पहचान लिया, लेकिन उनके पास हथियार होने के कारण वह कुछ कह नहीं पाया।

रामलीला की परमिशन के लिए 50 हजार रुपये? भाजपा जिलाध्यक्ष के आरोप से बदायूं में मचा हड़कंप, DM ने बैठाई जांच

जान से मारने की धमकी

पीड़ित के पुत्र ने इसकी शिकायत आरोपियों से की तो उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित बालिस्टर का कहना है कि हरियाणा से वापस आने के बाद उसने इस संबंध में चौकी दानपुर पर प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन काफी समय बीत जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई।

रोजी-रोटी की तलाश में संभल से बदायूं आया था नदीम, हाईटेंशन लाइन ने पलभर में उजाड़ दिया गरीब परिवार का संसार

पीड़ित ने सीएम से लगाई ये गुहार

इसके बाद निराश होकर उसने थाना जरीफनगर में भी प्रार्थना पत्र दिया, फिर भी कार्रवाई न होने पर अब उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Location :  Budaun

Published :  5 October 2026, 2:24 AM IST

Advertisement