New Delhi: महिला पत्रकार से कथित यौन उत्पीड़न के आरोपी ACP को मिला प्रमोशन

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकार से छेड़खानी के आरोपों में घिरे दिल्ली पुलिस के ACP विवेक भगत का प्रमोशन हुआ है। उन्हें एडिशनल DCP बनाया गया है। उनके साथ 11 अन्य DANIPS अधिकारियों को भी प्रमोशन मिला है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 October 2026, 11:54 PM IST
google-preferred

New Delhi:  राष्ट्रीय राजधानी में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर एक महिला पत्रकार का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी दिल्ली पुलिस के सहायक आयुक्त (एसीपी) विवेक भगत को सोमवार को 11 अन्य अधिकारियों के साथ अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के पद पर पदोन्नत किया गया। एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई।

तीन महिला पत्रकारों ने बीते शनिवार को जंतर-मंतर पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया कि उसे इस बाबत शिकायतें मिली हैं जिन्हें आगे की जांच के लिए अपराध शाखा को भेज दिया गया है।

इन 12 अधिकारियों को मिला प्रमोशन

आधिकारिक आदेश के अनुसार, प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों में डॉ. विकास श्योकंद, ए वेंकटेश, गुरसेवक सिंह, रेनू लता, विदुषी कौशिक, मनु हिमांशु, सकारिया मिहिर प्रवीणभाई, गरिमा तिवारी, विवेक भगत, आशीष कुमार, मनीष लाडला और रोहित गुप्ता शामिल हैं।

पुलिस ने बताया- प्रमोशन नियमित प्रक्रिया

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि विवेक भगत समेत अधिकारियों की पदोन्नति नियमित प्रक्रिया के तहत हुई है। अधिकारी के मुताबिक, प्रमोशन के लिए अनुरोध काफी पहले भेजा गया था यानी यह फैसला हाल में सामने आए आरोपों के बाद लिया गया फैसला नहीं बताया गया है।

रणबीर कपूर की Ramayana के सेट पर लगी भीषण आग, धुएं से घिरी Film City; VIDEO आया सामने

तीन महिला पत्रकारों ने लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप

PTI के मुताबिक, बीते शनिवार को जंतर-मंतर पर निर्वाचन आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान तीन महिला पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस के अधिकारियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इन आरोपों के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कई स्वतंत्र पत्रकारों ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की।

रूठी बुआ पिघली, आकाश आनंद को फिर सौंपी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी

प्रमोशन की टाइमिंग पर उठे सवाल

विवेक भगत को प्रमोशन दिए जाने की खबर ऐसे समय में सामने आई है, जब उनके खिलाफ लगे आरोपों की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है. ऐसे में प्रमोशन की टाइमिंग को लेकर सवाल उठना स्वाभाविक है हालांकि, पुलिस अधिकारी के मुताबिक यह पदोन्नति पहले से चल रही नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

Location :  New Delhi

Published :  5 October 2026, 11:53 PM IST

Advertisement