Avinash Mishra बने Khatron Ke Khiladi 15 के विनर, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 का ग्रैंड फिनाले खत्म हो चुका है। टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा ने ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर इस सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 October 2026, 2:05 AM IST
google-preferred

Mumbai: फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन का विजेता रविवार रात को घोषित हो चुका है। पॉपुलर एक्टर अविनाश मिश्रा के सिर शो का ताज सजा है। फिनाले स्टंट में उन्होंने ऋत्विक धनजानी और ओरी को पीछे छोड़कर जीत हासिल की।

अविनाश को ट्रॉफी के साथ 20 लाख रुपये की प्राइज मनी, यूरोप घूमने का मौका और एक कार भी मिली है। इस सीजन में शो में हिस्सा लेने वाले हर कंटेस्टेंट को एक बाइक भी दी गई।

टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा बने 'खतरों के खिलाड़ी

12 कंटेस्टेंट को हराकर अविनाश विनर बने

ग्रैंड फिनाले में अविनाश का सीधा मुकाबला ऋत्विक धनजानी और ओरी से था। ओरी पहले बाहर हो गए। उसके बाद ऋत्विक रनरअप रहे और अविनाश इस शो के विनर बने। ‘खतरों के खिलाड़ी 15′ एक अगस्त से शुरू हुआ था। 13 कंटेस्टेंट इस शो का हिस्सा बने थे। यानी 12 कंटेस्टेंट को हराकर अविनाश विनर बने हैं।

जीत के बाद क्या बोले अविनाश

जीत के बाद अविनाश ने कहा कि उनके लिए ये शो दूसरों को खुद को साबित करने से ज्यादा, खुद को पहचानने का सफर था। उन्होंने कहा- खतरों के खिलाड़ी जीतना मेरे लिए बहुत खास है. जब मैंने शो साइन किया था, तब लगा था कि मुझे खुद को साबित करना है लेकिन इस सफर में मुझे एहसास हुआ कि जिसे मुझे साबित करना था, वो कोई और नहीं बल्कि मैं खुद था।

कई सालों से लोग मुझे टीवी और एक गुड-लुकिंग एक्टर के तौर पर जानते हैं। मुझे ये सफर पसंद आया लेकिन मैं हमेशा से चाहता था कि लोग मेरे अंदर की और भी खूबियां देखें।

Allahabad University Student Protest: सातवें दिन भी जारी रही भूख हड़ताल, 6 अक्टूबर को बड़े ‘महाजुटान’ का ऐलान

पूरा सफर दिमाग की लड़ाई

अविनाश ने कहा कि इस पूरे सफर में सबसे बड़ी लड़ाई दिमाग की थी। आप खुद को शारीरिक तौर पर तैयार कर सकते हैं, लेकिन जब आप किसी डरावने स्टंट के सामने खड़े होते हैं, तब कुछ भी दिखावा नहीं बचता। उस वक्त सिर्फ आप होते हैं, आपका डर होता है और उस पल लिया गया आपका फैसला होता है।

मैं खतरों के खिलाड़ी में खुद को टेस्ट करने आया था, लेकिन यहां से मैं खुद पर पहले से कहीं ज्यादा भरोसा लेकर जा रहा हूं। मेरे लिए यही सबसे बड़ी जीत है।

केदारनाथ पैदल मार्ग पर लाठी-डंडों से खूनी झड़प, मुंबई के श्रद्धालुओं को खच्चर चालकों ने पीटा; मेडिकल केयर में चल रहा इलाज

कौन हैं KKK 15 के विनर अविनाश मिश्रा

अविनाश मिश्रा टीवी इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर हैं। उन्होंने साल 2017 में सीरियल सेठजी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह ये तेरी गलियां जैसे मशहूर सीरियल्स में नजर आए। खतरों के खिलाड़ी 15 से पहले अविनाश मिश्रा बिग बॉस 18 में भी दिख चुके हैं जहां वह चौथे नंबर पर रहे थे।

Location :  Mumbai

Published :  5 October 2026, 1:44 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement