हिंदी
सांप को पकड़ती वन विभाग की टीम
Auraiya: जनपद में अयाना रोड स्थित मुरादगंज बंबा के पास सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों की नजर एक विशालकाय और बेहद जहरीले सांप पर पड़ी। सांप को देखते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग उसे देखने के लिए मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सांप की लंबाई करीब 5 से 6 फीट और शरीर काफी मोटा था। सांप को देखकर लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी सावधानी के साथ सांप को रेस्क्यू किया।
वन विभाग की टीम के अनुसार सांप की पहचान रसेल वाइपर (Russell's Viper) के रूप में की गई। यह बेहद जहरीली प्रजाति मानी जाती है। इसके विष में हीमोटॉक्सिक प्रभाव पाया जाता है, जो शरीर के रक्त और ऊतकों पर गंभीर असर डाल सकता है। इसके काटने की स्थिति में तत्काल चिकित्सकीय उपचार बेहद जरूरी होता है।
सांप के बारे में बताते वन विभाग के कर्मी
क्षेत्र में रसेल वाइपर मिलने के बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों में चर्चा का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि इतने बड़े और जहरीले सांप के दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
वन विभाग की टीम ने सांप को सुरक्षित रूप से कब्जे में लेकर रेस्क्यू किया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि सांप दिखाई देने पर घबराने या उसके पास जाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना चाहिए।
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी स्थान पर जहरीला या बड़ा सांप दिखाई दे तो उसे पकड़ने, छेड़ने या मारने का प्रयास न करें। तत्काल वन विभाग या प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचना दें। सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू करना ही इंसान और वन्यजीव दोनों के लिए बेहतर है।
रूठी बुआ पिघली, आकाश आनंद को फिर सौंपी राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी
मुरादगंज बंबा के पास मिले इस विशालकाय रसेल वाइपर के रेस्क्यू की घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Location : Auraiya
Published : 5 October 2026, 11:19 PM IST