बेटी के साथ गई थी कपड़े खरीदने, घर लौटते वक्त पुल के पास ऐसा क्या हुआ कि नहर में कूद गई मां?
अयाना थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की एक महिला ने भीखेपुर बाजार से लौटते समय मुढ़ी रसूलपुर नहर के पुल के पास ऑटो रुकवाकर अचानक निचली गंग नहर में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन महिला का सुराग नहीं मिल सका।