पिज्जा कैफे में बहन को बॉयफ्रेंड संग देखा तो भड़के भाई, ममेरे भाई के साथ मिलकर बॉयफ्रेंड की कर दी पिटाई

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में बहन को बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा कैफे में देखकर भाई ने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की पिटाई कर दी। मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ का आरोप है। CCTV वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 October 2026, 9:45 PM IST
google-preferred

Muzaffarnagar: उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पिज्जा कैफे में बहन को उसके बॉयफ्रेंड के साथ बैठा देखकर भाई का पारा चढ़ गया। आरोप है कि उसने अपने ममेरे भाई के साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, युवक की मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ की गई। पूरी घटना पास की दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पिज्जा कैफे में बहन को बॉयफ्रेंड के साथ देखा

मामला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक घटना 3 अक्टूबर की बताई जा रही है। एक युवती अपने बॉयफ्रेंड गोविंद के साथ मीरापुर कस्बे के एक पिज्जा कैफे में बैठी थी। इसी दौरान युवती का भाई सोनू अपने ममेरे भाई अतुल के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने युवती को गोविंद के साथ देख लिया। इसके बाद वहां विवाद शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें: झांसी कांड में हैरान करने वाला यूटर्न, छेड़छाड़ की पूरी कहानी निकली फर्जी; वायरल तस्वीर ने खोल दिए सारे राज

आरोप है कि सोनू और अतुल ने गोविंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों ने युवक की जमकर पिटाई की। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल में भी तोड़फोड़ किए जाने की बात सामने आई है। घटना पास की एक दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में दो पक्षों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

CCTV वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया संज्ञान

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मीरापुर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोनू और अतुल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है। मामले से जुड़े अन्य आरोपों और तथ्यों की जांच अभी जारी है।

सीओ जानसठ ऋषिका सिंह ने बताया कि 3 अक्टूबर 2026 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें मीरापुर थाना क्षेत्र के कस्बे में दो पक्षों के बीच लड़ाई-झगड़ा दिखाई दे रहा था।

ये भी पढ़ें: बस्ती में किशोरी शादी के लिए पहुंची कोर्ट के बाहर, फिर हुई हिंदू संगठन की एंट्री, अब पुलिस करेगी जांच

पुलिस ने वायरल वीडियो का तत्काल संज्ञान लेते हुए वैधानिक कार्रवाई की और घटना में शामिल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस के अनुसार अन्य तथ्यों और आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल बहन के बॉयफ्रेंड के साथ मारपीट और मोटरसाइकिल में तोड़फोड़ का यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Muzaffarnagar

Published :  5 October 2026, 9:45 PM IST

Advertisement