स्कार्पियो आकर रुकी, फिर शुरू हुआ विवाद… मारपीट में युवक का सिर फटा, VIDEO वायरल

झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के बमनुआ में स्कार्पियो के पास दो लोगों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। हाथापाई में एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

Post Published By: Ramdev Gupta
Updated : 5 October 2026, 8:05 PM IST
google-preferred

Jhansi: सड़क किनारे आकर एक स्कार्पियो रुकी और देखते ही देखते उसके पास खड़े दो लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में मामला इतना बिगड़ा कि दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लग गई। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद टहरौली पुलिस भी मामले की पड़ताल में जुट गई है।

किसान सेवा सहकारी समिति के सामने हुआ विवाद

मामला झांसी के टहरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बमनुआ का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना करीब शाम 4:30 बजे की है। बमनुआ स्थित किसान सेवा सहकारी समिति के सामने एक स्कार्पियो आकर रुकी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति स्कार्पियो के पास पहुंचा और उसमें बैठे व्यक्ति से किसी बात को लेकर कहासुनी करने लगा।

शुरुआत में दोनों के बीच सिर्फ बहस होती दिखाई दी, लेकिन कुछ ही देर में विवाद ने उग्र रूप ले लिया। देखते ही देखते दोनों एक-दूसरे से हाथापाई करने लगे।

ये भी पढ़ें: एक नंबर प्लेट, दो डीसीएम और माल में हेराफेरी का खेल! गोरखपुर में गिरोह का पर्दाफाश

गाली-गलौज के बाद हाथापाई, सिर में लगी चोट

वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि स्कार्पियो में एक व्यक्ति बैठा हुआ है, जबकि दूसरा व्यक्ति बाहर खड़ा होकर उससे विवाद कर रहा है। दोनों के बीच गाली-गलौज और कहासुनी होती नजर आती है। इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो जाती है।

मारपीट के दौरान एक व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट लगती दिखाई दे रही है। उसके सिर से खून निकलता नजर आ रहा है। इसी बीच मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: पति-पत्नी के विवाद ने लिया खौफनाक मोड़! महिला की पीट-पीटकर हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

नशे में होने की भी चर्चा, लेकिन वजह साफ नहीं

स्थानीय लोगों के मुताबिक विवाद करने वाले दोनों व्यक्ति बाहरी बताए जा रहे हैं और उनके नशे में होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, दोनों के बीच आखिर किस बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि घायल व्यक्ति और दूसरा युवक कहां के रहने वाले हैं। घटना के बाद स्कार्पियो सवार लोग मौके से चले गए। अब वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है।

ये भी पढ़ें: Jhansi News: मोंठ CHC में स्वास्थ्य कर्मचारियों का विरोध! काली पट्टी बांधकर उठाई समान वेतन की मांग

वायरल वीडियो के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

टहरौली पुलिस वायरल वीडियो और घटनास्थल से जुड़ी जानकारी के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मारपीट में शामिल लोग कौन थे और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी।

फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस की जांच जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

Location :  jhansi

Published :  5 October 2026, 8:05 PM IST

Advertisement