हिंदी
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Amethi: अमेठी में एक वृद्ध की सोमवार को सुबह को गांव के बाहर अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया एवं जांच की कार्यवाही में जुट गई है।
जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के लोडियावां निवासी हीरालाल द्विवेदी उम्र लगभग 70 वर्ष सोमवार को सुबह शौच गए थे। जहां अज्ञात बदमाशों ने हीरालाल द्विवेदी के ऊपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दिया। जिसमें हीरा लाल की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। अनन-फानन में परिजनों ने हीरालाल को जगदीशपुर सीएचसी ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजन ने डायल 112 पर घटना की सूचना दिया। जानकारी होते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।बदमाशों की गिरफ्तारी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक ने कई टीमें लगा दी है।
मृतक के परिजन जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि उनके दादा आज सुबह शौच के लिए गए थे। इस दौरान किसी ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दिया। उन्होंने बताया कि उनका किसी से विवाद नहीं था। मौके पर चार खोखे बरामद हुए है।
पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी मुसाफिर खाना अतुल सिंह ने बताया कि आज सुबह जितेंद्र द्विवेदी ने डायल 112 पर घटना की जानकारी दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर मृतक के शव का पंचनामा करवा कर मामले की जांच में जुट गई है।
Location : Amethi
Published : 8 June 2026, 1:42 PM IST
Topics : amethi murder case amethi news crime news UP News