हिंदी
फर्जी दस्तावेज बनवाकर पेंशन निकालने का आरोप फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Mainpuri: मैनपुरी जिले के थाना बिछवां क्षेत्र के नगला देवी गांव की निवासी रजनी रानी पत्नी स्वर्गीय भोजराज सिंह ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि उनके पति की पहली पत्नी ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड तैयार कराकर सरकारी पेंशन और अन्य लाभ हासिल किए हैं। मामले को लेकर पीड़िता ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला?
रजनी रानी ने बताया कि उनके पति स्वर्गीय भोजराज सिंह की पहली शादी उषा देवी निवासी जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। हालांकि, दोनों के बीच लंबे समय पहले आपसी समझौता हो गया था और इसके बाद वे अलग-अलग रहने लगे थे। बाद में भोजराज सिंह ने रजनी रानी के साथ विवाह कर लिया था और दोनों पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे।
योजनाओं का लाभ
पीड़िता का आरोप है कि पति की मृत्यु के बाद पहली पत्नी उषा देवी ने कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार कराए। इनमें आधार कार्ड और मृत्यु प्रमाण पत्र शामिल हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर सरकारी पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ उठाया गया। रजनी रानी का कहना है कि जब उन्हें इस पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने सूचना के अधिकार (RTI) के तहत संबंधित विभागों से जानकारी मांगी। प्राप्त दस्तावेजों की जांच में मृत्यु प्रमाण पत्र संदिग्ध और फर्जी पाया गया।
दरिंदों को जेल पहुंचाकर दुल्हन बनी बहादुर बेटी! जिस रिश्ते पर उठे सवाल, उसी को दूल्हे ने बनाया मिसाल
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस फर्जीवाड़े के कारण उन्हें वैधानिक अधिकारों और सरकारी सुविधाओं से वंचित होना पड़ा।
रामगंगा पार से लौटते समय गहरे पानी में डूबा युवक, ढाई घंटे बाद मिला शव
मामले की गहराई से जांच
रजनी रानी ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की गहराई से जांच कराई जाए, फर्जी दस्तावेज तैयार करने वालों की पहचान की जाए और दोषियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी और सरकारी रिकॉर्ड में हेरफेर जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से मामले की जांच कराए जाने की बात कही जा रही है। शिकायत के बाद क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
Location : Mainpuri
Published : 12 May 2026, 2:04 PM IST
Topics : crime news Latest News mainpuri news UP News UP Police