गर्भवती पत्नी की मौत के बाद पति ने दी जान? बेलघाट में नवदंपती की मौत से सनसनी

गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शादी के महज पांच महीने बाद एक नवदंपती मृत अवस्था में अपने कमरे में मिले। पति का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था...

Updated : 12 May 2026, 2:56 PM IST
google-preferred

Gorakhpur: गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब शादी के महज पांच महीने बाद एक नवदंपती मृत अवस्था में अपने कमरे में मिले। पति का शव पंखे के सहारे फंदे से लटक रहा था, जबकि गर्भवती पत्नी की लाश बेड पर पड़ी मिली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है पूरी खबर?

मृतकों की पहचान मुकारीमपुर गांव निवासी 25 वर्षीय शादाब पुत्र तस्वीर अली और उसकी 23 वर्षीय पत्नी निकहत के रूप में हुई है। दोनों का निकाह करीब पांच महीने पहले हुआ था। परिवार के लोगों के मुताबिक, मंगलवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। कई बार आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला।

दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़े

कमरे के अंदर का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गए। शादाब का शव पंखे से लटका हुआ था, जबकि निकहत बेड पर मृत पड़ी थी। उसके शरीर पर बेडशीट डली हुई थी। परिजनों ने बताया कि निकहत के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खाया होगा। बताया जा रहा है कि निकहत गर्भवती भी थी, जिससे घटना और अधिक दर्दनाक हो गई है।

प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव : रीता बहुगुणा जोशी के परिवार से मिले, PM मोदी की पेट्रोल-सोना अपील पर क्या बोले?

दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना पर बेलघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसी भी क्या मजबूरी? रात के अंधेरे में मंदिर के प्याऊ पर पहुंचा डिलीवरी बॉय… CCTV में कैद हुई चौंका देने वाली हरकत

प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद या आपसी कलह से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शादी की खुशियां अभी पूरी तरह फीकी भी नहीं पड़ी थीं कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में हर तरफ इसी घटना की चर्चा है।

Location :  गोरखपुर

Published :  12 May 2026, 2:56 PM IST

Advertisement