ऐसी भी क्या मजबूरी? रात के अंधेरे में मंदिर के प्याऊ पर पहुंचा डिलीवरी बॉय… CCTV में कैद हुई चौंका देने वाली हरकत

हापुड़ के एक मंदिर में लोगों की प्यास बुझाने के लिए लगाए गए निशुल्क प्याऊ पर देर रात जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान कर दिया। सीसीटीवी में कैद एक युवक की हरकत अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 May 2026, 3:11 PM IST
google-preferred

Hapur News: भीषण गर्मी में लोगों की प्यास बुझाने के लिए मंदिर प्रशासन ने निशुल्क ठंडे पानी का प्याऊ लगाया था, लेकिन देर रात वहां जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहां एक तरफ गर्मी से राहत दिलाने के लिए धार्मिक स्थलों और सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह निशुल्क पानी की व्यवस्था की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इन जनसेवा कार्यों को भी नुकसान पहुंचाने से पीछे नहीं हट रहे।

राहगीरों के लिए लगाया गया था प्याऊ

मामला हापुड़ नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दिव्य बालाजी धाम स्थित गंगा-जमुना सिद्धपीठ का है। मंदिर प्रशासन की ओर से यहां श्रद्धालुओं, राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए निशुल्क ठंडे पानी का प्याऊ लगाया गया था। भीषण गर्मी में यह प्याऊ लोगों के लिए राहत का बड़ा सहारा बना हुआ था।

लेकिन देर रात करीब 1:30 बजे मंदिर परिसर के बाहर लगे इस प्याऊ पर एक युवक पहुंचा और वहां लगी पानी की टोटी खोलकर अपने साथ ले गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग आरोपी की हरकत पर नाराजगी जता रहे हैं।

‘सौतन के साथ रहो और मायके से 10 लाख ले आओ…’, पति ने दो बार कराया गर्भपात, रूह कांपा देने वाली है कानपुर की रूबिना की कहानी

CCTV फुटेज ने खोली पूरी कहानी

मंदिर प्रशासन के अनुसार, जब सुबह कर्मचारियों ने प्याऊ की हालत देखी तो पानी की टोटी गायब मिली। इसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक युवक संदिग्ध गतिविधि करते हुए दिखाई दिया। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि युवक पहले आसपास नजर दौड़ाता है और फिर टोटी खोलकर वहां से फरार हो जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dynamite News Hindi (@dynamitenews)

मंदिर प्रशासन का दावा है कि फुटेज में दिखाई देने वाला युवक जोमैटो कंपनी का डिलीवरी कर्मचारी है। हालांकि पुलिस अभी उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि करने में जुटी हुई है। घटना सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिल रही है। लोगों का कहना है कि जो व्यवस्था समाज सेवा और मानवता के उद्देश्य से लगाई गई थी, उसी को नुकसान पहुंचाना बेहद शर्मनाक है।

मंदिर प्रशासन ने जताया रोष

दिव्य बालाजी धाम के महंत आचार्य यशवर्धन ने घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मंदिर प्रशासन हर साल गर्मियों में लोगों की सुविधा के लिए निशुल्क प्याऊ संचालित करता है। इसका उद्देश्य सिर्फ इतना है कि राहगीरों और जरूरतमंदों को भीषण गर्मी में ठंडा पानी मिल सके।

उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में गलत संदेश देती हैं। अगर जनसेवा के कार्यों को ही नुकसान पहुंचाया जाएगा तो लोगों का सामाजिक कार्यों से भरोसा उठ सकता है। महंत ने दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों पर कानूनी शिकंजा कसना जरूरी है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न कर सके।

दरिंदों को जेल पहुंचाकर दुल्हन बनी बहादुर बेटी! जिस रिश्ते पर उठे सवाल, उसी को दूल्हे ने बनाया मिसाल

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हापुड़ नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया युवक किसी डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी प्रतीत हो रहा है। फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने यह हरकत किसी शरारत के तहत की या फिर चोरी की नीयत से।

जनसेवा का काम नहीं रुकेगा

घटना के बावजूद मंदिर प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जनसेवा का कार्य बंद नहीं होगा। मंदिर की ओर से पहले की तरह श्रद्धालुओं और राहगीरों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था जारी रखी जाएगी। मंदिर प्रशासन का कहना है कि कुछ लोगों की गलत हरकतों की वजह से समाज सेवा के कामों को रोका नहीं जा सकता। लोगों की सुविधा और सेवा के लिए यह व्यवस्था आगे भी लगातार चलती रहेगी।

Location :  Hapur

Published :  12 May 2026, 2:42 PM IST

Advertisement