प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव : रीता बहुगुणा जोशी के परिवार से मिले, PM मोदी की पेट्रोल-सोना अपील पर क्या बोले?

प्रयागराज पहुंचे अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी की पेट्रोल और सोने को लेकर की गई अपील पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की खराब अर्थव्यवस्था और गिरते रुपये के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाए और कई राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बयान दिया।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 12 May 2026, 2:44 PM IST
google-preferred

Prayagraj : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रयागराज पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की पेट्रोल और सोने को लेकर की गई अपील पर सीधा हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और प्रधानमंत्री की ऐसी अपीलें बात का संकेत हैं कि हालात लगातार खराब हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि रुपया लगातार गिर रहा है और सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है।

अखिलेश यादव मंगलवार दोपहर करीब एक बजे प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से वह सीधे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी रीता बहुगुणा जोशी (Rita Bahuguna Joshi) के सिविल लाइंस स्थित आवास पहुंचे। उन्होंने डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के पति स्वर्गीय पूरनचंद जोशी को श्रद्धांजलि अर्पित की और करीब आधे घंटे तक परिवार के साथ मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग वहां पहुंचे। जिसके चलते पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए बैरियर लगाने पड़े।

“भाषा गलत थी, लेकिन दर्द बाहर आया”

मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने सपा सांसद अजेंद्र लोधी के प्रधानमंत्री पर दिए गए विवादित बयान को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस भाषा का इस्तेमाल किया गया। वह गलत है और समाजवादी पार्टी उसका समर्थन नहीं करती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसी तरह के शब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री की तरफ से भी पहले किया जा चुका है। अखिलेश बोले कि लोधी के मन का दुख बाहर आया। भाषा मर्यादित होनी चाहिए।

भाजपा नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला जारी रखते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में पकड़ा गया आरोपी भाजपा से जुड़ा हुआ है और उसकी तस्वीरें भाजपा नेताओं के साथ सामने आई हैं। उन्होंने कहा कि सबसे घटिया काम अगर कोई कर सकता है तो भाजपा के लोग कर सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने झांसी में भाजपा नेता के 100 करोड़ रुपये के घोटाले में पकड़े जाने का भी जिक्र किया।

अखिलेश यादव ने बोली ऐसी बात, भाजपा वालों को लगी मिर्ची, क्या आपको सही लगती है सपा सुप्रीमो की यह बात?

पूजा पाल को लेकर भी कसा तंज

अखिलेश यादव ने भाजपा और डिप्टी सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा नेताओं का अगर पूजा पाल के प्रति इतना प्रेम है तो उन्हें डिप्टी सीएम बना देना चाहिए। प्रयागराज दौरे के दौरान अखिलेश यादव बाद में सपा नेता वासूदेव यादव के घर भी पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद वह लखनऊ लौट गए।

Location :  Prayagraj

Published :  12 May 2026, 2:44 PM IST

Related News

Advertisement