मौनी रॉय की Happy Marriage Life में आई खटास, आखिर इतने खूबसूरत रिश्ते को किसकी नजर लगी?

बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर पति सूरज नांबियार को अनफॉलो करने और उनकी तस्वीरें हटाने के बाद तलाक की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है। हालांकि, कपल की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 12 May 2026, 1:11 PM IST
google-preferred

New Delhi: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। सोशल मीडिया पर अचानक उठी तलाक की अफवाहों ने फैंस को हैरान कर दिया है। मामला तब और गर्म हो गया, जब लोगों ने नोटिस किया कि मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार अब इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो नहीं कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गई और दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे।

सोशल मीडिया से शुरू हुई चर्चा

दरअसल, पिछले काफी समय से मौनी और सूरज को साथ में किसी इवेंट या पब्लिक प्लेस पर स्पॉट नहीं किया गया। इसी बीच फैंस ने जब दोनों की सोशल मीडिया एक्टिविटी पर नजर डाली तो पता चला कि मौनी ने पति सूरज नांबियार को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज भी मौनी को फॉलो नहीं करते दिखाई दिए। हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि दोनों ने हाल ही में एक-दूसरे को अनफॉलो किया है या फिर ये पहले से ही ऐसा था।

इंस्टाग्राम से गायब हुई तस्वीरें

मामले ने तब ज्यादा तूल पकड़ लिया, जब मौनी रॉय के इंस्टाग्राम अकाउंट से पति के साथ शेयर की गई तस्वीरें भी गायब नजर आई। साल 2024 तक उनके अकाउंट पर सूरज के साथ कोई फोटो दिखाई नहीं दे रही है। फैंस इसे रिश्ते में आई दूरी का संकेत मान रहे हैं। वहीं सूरज नांबियार का अकाउंट देखने पर सामने आया कि वो सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं हैं। उन्होंने मौनी के साथ आखिरी पोस्ट साल 2024 में शेयर की थी, जबकि उनके अकाउंट की आखिरी पोस्ट अप्रैल 2025 की बताई जा रही है।

साल 2022 में हुई थी ग्रैंड वेडिंग

मौनी रॉय और बिजनेसमैन सूरज नांबियार ने 22 जनवरी 2022 को गोवा में शादी की थी। दोनों की शादी मलयाली रीति-रिवाजों के साथ बेहद धूमधाम से हुई थी। शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। इसके बाद मौनी अक्सर पति के साथ वेकेशन और रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती नजर आती थी। ऐसे में अचानक सोशल मीडिया से तस्वीरों का गायब होना फैंस को परेशान कर रहा है।

प्रोफेशनल लाइफ में व्यस्त हैं मौनी

वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय साल 2025 में फिल्म ‘भूतनी’ में नजर आई थीं। जल्द ही वो तमिल फिल्म ‘विश्वंभरा’ में कैमियो रोल करती दिखाई देंगी। इसके अलावा उनके पास ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और ‘द वाइव्स’ जैसी कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी हैं। हालांकि तलाक की खबरों पर अभी तक मौनी या सूरज की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Location :  New Delhi

Published :  12 May 2026, 1:11 PM IST

Advertisement