हिंदी
यूपी के बदायूं में सड़क हादसों पर लगाम नहीं लग पा रही है। ताजा मामले में सोमवार रात को दो बड़े सड़क हादसे हो गए। इस सड़क हादसे के बाद सड़क पर चीख पुकार मच गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।
बदायूं में थम नहीं रहे हादसे
Badaun: जनपद के बिल्सी थाना क्षेत्र में सोमवार रात को बड़ा सड़क हादसा हो गया। हैदलपुर गांव के पास एक तेज रफ़्तार रोडवेज बस और एक ट्रेक्टर की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए जबकि दो लोग गंभीर है। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार यूपी रोडवेज की बस पिकअप को बचाने के चक्कर में संतुलन खो बैठी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब दोनों वाहन एक पिकअप को बचाने के प्रयास में अपना संतुलन खो बैठे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रैक्टर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और सड़क पर चीख-पुकार मच गई।
घायलों का अस्पताल में इलाज करते डॉक्टर
हादसे में ट्रैक्टर पर सवार लोग और बस में सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बिल्सी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला, एम्बुलेंस और पीआरवी-112 को बुलाकर घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र/जिला अस्पताल भिजवाया।
मौके पर जुटी भीड़
बिल्सी थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में तेज रफ़्तार और पिकअप को बचाने की कोशिश को हादसे का कारण माना जा रहा है। बस और ट्रैक्टर को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य किया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक-परिचालक की तलाश की जा रही है।
खबर अपडेट हो रही है...