सुबह-सुबह गंगा घाट पर चीख-पुकार… नहाने गए किशोरों के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पांच किशोरों में से तीन गहरे पानी में चले गए। नाविकों ने दो किशोरों को बचा लिया, जबकि 14 वर्षीय शिवम गुप्ता लापता है। पुलिस और गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 23 June 2026, 2:27 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर में मंगलवार सुबह गंगा घाट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्नान करने पहुंचे किशोरों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गंगा में नहाने उतरे तीन किशोर अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर मौके पर मौजूद नाविकों ने तुरंत नदी में छलांग लगाकर बचाव अभियान शुरू किया। इस दौरान दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन 14 वर्षीय शिवम गुप्ता गहरे पानी में लापता हो गया। घटना के बाद पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।

सुबह पांच बजे गंगा स्नान के लिए पहुंचे थे किशोर

पूरा मामला कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पांच किशोर गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इनमें से चार किशोर नहाने के लिए नदी में उतर गए। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था, लेकिन कुछ ही देर बाद तीन किशोर गहरे पानी की तरफ चले गए और अचानक डूबने लगे।

कौन है कानपुर के कृष्णा अग्रवाल? जो स्वीडन में गोथिया कप स्पेशल फुटबॉल टूर्नामेंट में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

नाविकों ने दिखाई बहादुरी, दो किशोरों को बचाया

किशोरों को डूबता देख मौके पर मौजूद स्थानीय नाविकों ने बिना देर किए बचाव शुरू कर दिया। नाविकों ने नदी में उतरकर डूब रहे किशोरों को बाहर निकालने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद नाविकों ने अर्पित और सागर नाम के दो किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। दोनों की जान बच गई। हालांकि इस दौरान शिवम गुप्ता पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण लापता हो गया।

पुलिस ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और तुरंत बचाव अभियान शुरू कराया। लापता किशोर शिवम की तलाश के लिए गोताखोरों और रेस्क्यू टीम को लगाया गया है। नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किशोर की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

कानपुर-झांसी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, पलभर में उजड़ गया परिवार… 2 की मौत, 3 घायल

परिजनों में मचा कोहराम

शिवम के लापता होने की खबर जैसे ही उसके परिवार तक पहुंची, घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और अपने बच्चे की सलामती की दुआ करने लगे। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घाट पर मौजूद लोग भी इस घटना से सहम गए हैं।

Location :  Kanpur

Published :  23 June 2026, 2:27 PM IST

Related News

Advertisement