हिंदी
महिला ने लगाया पड़ोसी पर आरोप
Raebreli: प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए बेहतर कानून व्यवस्था की बात करती है लेकिन उसके बाद भी रायबरेली में महिलाओं को न्याय मिलता नजर नहीं आ रहा है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार मामला ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र का है । जहाँ की रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता न्याय की आस में हफ़्तों से कोतवाली के चक्कर काट रही है। लेकिन आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा लिखने के बजाय पुलिस सुलह समझौता करने का दबाव बना रही है। वही आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज न किये जाने से आहत महिला ने आत्महत्या करने की बात कही है।
पीड़ित महिला ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के झांसी की भिंड की रहने वाली है औऱ वह अपने पति के साथ रायबरेली जिले के ऊँचाहार में किराए के मकान में रहती है। पीड़िता ने बताया कि उसी के बगल में ही कौशलेंद्र वर्मा नाम का युवक किराए पर रहता था। उसने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया औऱ शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन सम्बंध बनाए।
पीड़िता का कहना है कि उसके गर्भ में 2 माह का बच्चा भी था उसे भी आरोपी युवक ने बहेरवा में स्थिति सावित्री जच्चा बच्चा केंद्र में ले जाकर अबॉर्शन करवा दिया। और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। यही नहीं जब उसने 19 जून को कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई तो पीड़िता ने एसपी डॉक्टर यशवीर सिंह से न्याय की गुहार लगाई।
पीड़िता का कहना है कि एसपी के आदेश के बाद भी ऊँचाहार पुलिस मुकदमा दर्ज नही कर रही है।यही नही महिला कांस्टेबल पैसे लेकर मामले को सुलह समझौता करने का दबाव बना रही है। 19 जून से लेकर आज तक लगातार महिला कोतवाली से लेकर एसपी और सीओ के कार्यालय के चक्कर काट चुकी है।लेकिन अभी तक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज नही किया गया।महिला का कहना है कि अगर उसे न्याय न मिला तो वह आत्महत्या कर लेगी।जिसके जिम्मेदार पुलिस होगी।
महराजगंज: चकमार्ग के विवाद में उलझे ग्रामीण,एक- दूसरे पर आरोप, तहसील प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
Location : Raebareli
Published : 10 July 2025, 8:44 PM IST
Topics : crime news raebareli Latest news raebareli police station raebareli Rape case in raebareli uttar pradesh